Lucknow Coronavirus News: राजधानी में 5239 संक्रमित के मुकाबले 6207 लोग स्वस्थ, 19 की मौत

24 घंटे में वायरस से 19 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि एक दिन पहले 21 मरीजों की मौत हुई थी। 48 घंटे में इस प्रकार 40 मरीजों की जान गई। गंभीर मरीजों को भर्ती करने व बेड वेंटिलेटर और आक्सीजन के लिए तड़पना पड़ रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:40 AM (IST)
Lucknow Coronavirus News: राजधानी में 5239 संक्रमित के मुकाबले 6207 लोग स्वस्थ, 19 की मौत
48 घंटे में आठ हजार से ज्यादा रोगियों को किया गया डिस्चार्ज।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार 10वें दिन पांच हजार के ऊपर रही। मगर इस दौरान गुरुवार को पहली बार 5239 संक्रमितों के मुकाबले रिकॉर्ड 6207 मरीजों को स्वस्थ कर उनके घर भेजा गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को भी 2269 लोग डिस्चार्ज हुए थे। यानि 48 घंटे में आठ हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे बड़ी राहत महसूस की जा सकती है। बीते 24 घंटे में वायरस से विभिन्न अस्पतालों में 19 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि एक दिन पहले 21 मरीजों की मौत हुई थी। 48 घंटे में इस प्रकार 40 मरीजों की जान गई। अभी भी गंभीर मरीजों को भर्ती करने व बेड, वेंटिलेटर और आक्सीजन के लिए तड़पना पड़ रहा है। कई मरीज इसके अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

सक्रिय मरीजों की संख्या घटी: 20 दिनों में पहली बार वृहस्पतिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। बुधवार को 55980 सक्रिय मरीजों की तुलना में गुरुवार को 54967 रह गई। अब तक 1584 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अस्पतालों से लेकर दफ्तरों, दुकानों व दवा की बाजारों में संक्रमण बहुत तेजी के साथ फैलता जा रहा है। मौतें भी बेकाबू चल रही हैं।

आंकड़े एक नजर में

तारीख 

संक्रमित 

स्वस्थ

 मौत

22

5239

6207

19

21

5902

2269

 21

20

 5014  

3590 

19
19

5897 

 2641 22
18

5581

2348 22
17 

 5913 

2176 36
16 6598  1675  35
15

5183

979 26
14

5433 

 1118  14
13 5382  1086 18 
chat bot
आपका साथी