Weather in UP: झूम के बरसेंगे बादल, प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन

उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन कई इलाकों में हुई बारिश इस बार अच्छी होगी बारिश।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 08:29 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 04:41 PM (IST)
Weather in UP: झूम के बरसेंगे बादल, प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन
Weather in UP: झूम के बरसेंगे बादल, प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में मानसून के बादल झूम के बरस रहे हैं। मॉनसून की ट्रफ प्रदेश से होकर गुजर रही है जिसके चलते अगले तीन-चार दिन कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रहेगी। वहीं बुधवार को भी राजधानी में अच्छी बारिश हुई जिससे मौसम खुशगवांर हो गया। 

बुधवार को राजधानी में सुबह से मौसम साफ था। हालांकि बादलों की आवाजाही लगी थी। लेकिन दोपहर होते-होते बादलों ने आसमान को घेर लिया और बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। वहीं शाम को कई इलाकों में काफी अच्छी बारिश हुई। 

 राजधानी में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 5 डिग्री के लगभग बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 3 डिग्री की वृद्धि हुई । शुक्रवार को तापमान से 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी