अजब-गजब: अमेठी में होटल में आए बंदर ने धुले बर्तन, काम खत्‍म करने के बाद ही खाया खाना; देखें वीड‍ियो

बंदर ने कड़ाही में रखे सारे छोटे बर्तनों को साफ करने के बाद होटल माल‍िक द्वारा द‍िया गया भोजन खाया और अपने रास्ते चलता बना। बताते हैं कि मनुष्य के अलावा बंदर बुद्धिमान होता है। जिसका जीता जागता प्रमाण गुरुवार को यहां देखने को मिला।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:50 PM (IST)
अजब-गजब: अमेठी में होटल में आए बंदर ने धुले बर्तन, काम खत्‍म करने के बाद ही खाया खाना; देखें वीड‍ियो
ऐसा कुतूहल भरा दृश्य देख लोग अचंभे में पड़ गए।

अमेठी, संवाद सूत्र। गुरुवार को दोपहर कस्बा के एक होटल पर अचानक बंदर आ गया। वहां मौजूद लोग डर गए। हैंडपंप के पास होटल मालिक ने कड़ाही व कुछ अन्य बर्तन धुलने के लिए रखे थे। बंदर ने उसके पास पहुंच कर सफाई करने लगा। ऐसा कुतूहल भरा दृश्य देख लोग अचंभे में पड़ गए। आसपास के दुकानदार यह दृश्य देखने के ल‍िए दौड़ पड़े। इसका बंदर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह अपने मन मुताबिक बर्तनों की सफाई कर अलग रखता रहा।

दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे...
अमेठी के बाजारशुकुल के एक ढाबे का नजारा @dainikjagranlko pic.twitter.com/6M1RPkxeQm— Pawan Tiwari🇮🇳 🇮🇳 (@pawan_pawant) October 21, 2021

यह देख होटल मालिक गिरधारी लाल मौर्य ने उसे खाने का सामान लाकर दिया। लेकिन बंदर ने उसे छूआ तक नहीं। बंदर ने कड़ाही में रखे सारे छोटे बर्तनों को साफ करने के बाद होटल माल‍िक द्वारा द‍िया गया भोजन खाया और अपने रास्ते चलता बना। बताते हैं कि मनुष्य के अलावा बंदर बुद्धिमान होता है। जिसका जीता जागता प्रमाण गुरुवार को यहां देखने को मिला। नरेंद्र कुमार, भुट्टू, शिवकुमार, सतगुरु यादव, नानबाबू आदि कहते हैं कि उनके जीवन का यह एक अचंभा ही है। 

chat bot
आपका साथी