शादी के नाम पर ठगते हैं ये पेशेवर, हो जाएं सावधान!

लखनऊ में शादी के नाम पर हुई ठगी। लड़की पक्ष ने दर्ज कराई एफआइआर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 01:56 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2019 01:56 PM (IST)
शादी के नाम पर ठगते हैं ये पेशेवर, हो जाएं सावधान!
शादी के नाम पर ठगते हैं ये पेशेवर, हो जाएं सावधान!

लखनऊ, जेएनएन। अगर आप अपनी बेटी की शादी करने जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान। कहीं आप भी ठगी का शिकार न हो जाएं। शादी करने से पहले लड़के पक्ष के बारे में पूरी पड़ताल कर लें। राजधानी में शादी के नाम पर ठगी करने वाला एक परिवार घूम रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी के सआदतगंज में आया। जिसमें एक परिवार ने शादी के नाम पर लड़की पक्ष से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। 

यह है मामला 

लकड़मंडी निवासी युवती की शादी करीब एक साल पहले सराय माली खान ठाकुरगंज में रहने वाले शुभम रस्तोगी के साथ तय हुई थी। बरीक्षा के समय लड़की पक्ष ने डेढ़ लाख रुपये, जेवर व अन्य सामान दिए थे। फरवरी 2018 में शादी तय थी, लेकिन दिन करीब आने पर लड़के वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर दी। वहीं पैसे नहीं होने पर जब लड़की पक्ष ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे शादी के लिए टालमटोल करने लगे। 

हर बार बढ़ जाती थी शादी की तारीख 

पैसे नहीं होने पर जब लड़की पक्ष ने दबाव बनाया और उधार के नाम पर युवती के पिता से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बीतने के बाद लड़की पक्ष ने शादी की बात की तो उन्‍होंने फिर तारीख बढ़ा दी। कई बार ऐसा होने पर पीडि़त पक्ष को संदेह हुआ तो उन्होंने छानबीन की। आरोप है कि शुभम और उसके घरवालों ने कई लोगों के साथ शादी के नाम पर ठगी की है। बीते माह युवती की मां ने शुभम से फोन पर बात की तो उसने गाली गलौज की। परेशान होकर पीडि़त पक्ष ने एफआइआर दर्ज कराई है।

सात लोगों पर हुई एफआइआर 

सआदतगंज पुलिस के मुताबिक लड़की पक्ष ने इस मामले में लड़के पक्ष के सात लोगों के खिलाफ सआदतगंज थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी