लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पोती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर धमकाते हुए भागा शोहदा

लखनऊ सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना। एस्केलेटर से नीचे उतर ही रही थी युवती पीछे चल रहे शोहदे ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। अज्ञात शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज। सीसी कैमरे की फुटेज में शोहदे की तलाश में पुलिस।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:15 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:01 AM (IST)
लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पोती से छेड़छाड़, शोर मचाने पर धमकाते हुए भागा शोहदा
लखनऊ : सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना। अज्ञात शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज। (काल्‍पनिक फोटो)

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में युवतियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अति व्यस्त इलाके सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री से छेड़छाड़ की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एस्केलेटर से प्रथम तल पर नीचे आ रही रटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे धमकी देते हुए भाग निकला। कैसरबाग पुलिस अज्ञात शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

दरअसल, कृष्णानगर में रहने वाले पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की पौत्री (18) मंगलवार को कृष्णानगर से सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां वह बाहर आने के लिए एस्केलेटर से नीचे उतर ही रही थी। इस बीच पीछे चल रहे शोहदे ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपित उसे धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ि‍ता ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तहरीर पर अज्ञात शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

क्‍या कहती है पुलिस: इंस्पेक्टर कैसरबाग आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही हैं। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही शोहदे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी