15 साल की किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्‍कर्म, हालत गंभीर Shrawasti News

श्रावस्‍ती में 15 वर्षीय बालिका संग पिता ने किया दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज जिला अस्पताल में चल रहा पीडि़ता का इलाज।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 08:56 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 08:56 PM (IST)
15 साल की किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्‍कर्म, हालत गंभीर Shrawasti News
15 साल की किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्‍कर्म, हालत गंभीर Shrawasti News

श्रावस्ती, जेएनएन। जिले में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर 15 वर्षीय बालिका संग पिता ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। 

 यह है मामला 

जिले के एक गांव में पीडि़त बालिका के मां की लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। दूसरी पत्नी विवाह के कुछ वर्षों बाद उसे छोड़ कर चली गई। पिता-पुत्री ही घर में रहते थे। गुरुवार की सुबह दर्द से कराहती बेटी अपने घर से बाहर निकली और पड़ोसियों को पिता की ओर से की गई घटना के बारे में बताया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। सीओ डॉ. जेबी यादव व भिनगा कोतवाल दद्दन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अलावा दुष्कर्म पीड़तिा के बयान दर्ज किए। इलाज के लिए बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। 

काफी दिनों से कर रहा था दुष्कर्म

नौव्वा कोडऱ गांव में हुई घटना के मामले में दुष्कर्म पीड़तिा की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि आरोपित पिता काफी दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। कहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। अधिकांश समय उसे घर में ही रखता था। बालिका ने बताया कि लोकलाज व पिता के भय से उसने काफी दिन तक उसे झेला। 

जल्द होगी गिरफ्तारी

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना गंभीर प्रकार के अपराध की है। आरोपित पिता के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी