सीतापुर में धान रोपने गई 12 साल की बालिका से दुष्कर्म, महिला अस्पताल में भर्ती

सीतापुर के मानपुर थानाक्षेत्र का मामला। आरोपित ने अपने दो साथियों संग मिलकर घटना को दिया अंजाम। आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:55 PM (IST)
सीतापुर में धान रोपने गई 12 साल की बालिका से दुष्कर्म, महिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर में धान रोपने गई 12 साल की बालिका से दुष्कर्म, महिला अस्पताल में भर्ती

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि धान की पौध रोपने गई बालिका को 30 वर्षीय युवक ने दबोच लिया और अपने दो साथियों की मदद से करतूत को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर मौके पर डीएम व एसपी भी पहुंचे। आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। 

ये है पूरा मामला 

मामला मानपुर थानाक्षेत्र का है।  यहां की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका अपनी बड़ी चचेरी बहन के साथ गांव के राशिद के खेत में धान की पौध रोपने गई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के दौरान राशिद (30) ने धान की पौध रोप रही ही बालिका की चचेरी बहन को गांव से बिस्किट लाने के बहाने मौके से दूर कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद राशिद ने बच्ची से दुष्कर्म किया। वहीं, सुहेल व जाहिद पर बच्ची से दुष्कर्म में राशिद का सहयोग करने का आरोप है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी आरपी सिंह ने घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की। पीड़ित बालिका के घरवालों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बालिका को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया, तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पूरे मामले की तहकीकात हो रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार होंगे और उन्हें सजा मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी