बहराइच में घर में काम करने वाले युवक ने की थी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:44 PM (IST)
बहराइच में घर में काम करने वाले युवक ने की थी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच में पुलिस ने छात्रा के हत्यारोपित को किया गिरफ्तार।

बहराइच, जेएनएन। बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक मृतका के घर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। घटनास्थल का डीआईजी ने जायजा भी लिया था। 

यह है मामला: एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि 12 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा के पिता बीमार थे । इस लिए वह गांव में उनकी संचालित दुकान संभाल रही थी। शनिवार रात दुकान बंद कर वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में छात्रा के घर ट्रैक्टर चलाने वाले फूलचंद्र कनौजिया ने उसे घर ले जाने बहाने उसका अपहरण कर लिया था।आरोपित के अनुसार छात्रा का अपहरण करने के बाद वह उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में न आ सके इसलिए युवक ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंककर फरार हो गया था। वहीं घटना के बाद पुलिस ने शक के आधार पर लोगों से पूछताछ शुरू की थी। जिसमें युवक को पकड़ा गया। 

एएसपी ने बताया कि आरोपित फूलचंद ग्राम रेहुआ खास का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

वहीं पूरे मामले में छात्रा के परिवारीजनों ने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। परिवारीजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो बच्ची को बचाया जा सकता था। 

chat bot
आपका साथी