भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षा समारोह: सुरों की परीक्षा में छात्राएं अव्‍वल, इन मेधावियों का होगा सम्‍मान

Bhatkhande Music Institute Abhimat University संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक के 117 और पीएचडी के छह शोध छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। पदक सूची में छात्राओं ने मारी बाजी। स्वर्ण पदक पाने वालों में 13 छात्राएं और 11 छात्र हैं। वहीं पांच-पांच छात्र-छात्राओं को रजत पदक मिलेगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:54 PM (IST)
भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षा समारोह: सुरों की परीक्षा में छात्राएं अव्‍वल, इन मेधावियों का होगा सम्‍मान
संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक के 117 और पीएचडी के छह शोध छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।

लखनऊ, जेएनएन। Bhatkhande Music Institute Abhimat University Convocation Ceremony: भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षा समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक के 117 और पीएचडी के छह शोध छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। गायन विभाग के उसमीत सिंह ने सर्वाधिक पदकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कथक विभाग की प्रिया सैनी विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहीं। मंडलायुक्त व कुलपति रंजन कुमार ने बताया कि पदक सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। स्वर्ण पदक पाने वालों में 13 छात्राएं और 11 छात्र हैं। वहीं, पांच-पांच छात्र-छात्राओं को रजत पदक मिलेगा। कांस्य पदक के लिए छह छात्राओं और चार छात्रों का चयन किया गया है। दोपहर तीन बजे से कला मंडपम् में दीक्षा समारोह होगा। दीक्षा समारोह में उप्र संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी।

एमपीए डिग्री एवं स्वर्ण पदक:  उसमीत सिंह (गायन) : राय उमानाथ बली स्वर्ण पदक, सौ. लीला वामन राव सडोलीकर स्वर्ण पदक, डा. समर बहादुर सिंह स्वर्ण पदक, पं. वामन राव सडोलीकर स्वर्ण पदक, शीला सक्सेना स्वर्ण पदक, डा. सुरेंद्र कुमार सक्सेना स्वर्ण पदक। एसएमआइसी सूर्यनायका (सारंगी) : वीएस निगम स्वर्ण पदक, डा. मीता सक्सेना स्वर्ण पदक, शिवेंद्र नाथ बसु स्वर्ण पदक। ज्योति सिंह (तबला): पं. सखाराम मृदंगाचार्य स्वर्ण पदक, स्वामी पागल दास मृदंगाचार्य स्वर्ण पदक। प्रिया सैनी (कथक): पं. मोहन राव कल्याणपुरकर स्वर्ण पदक, सरोजा वैद्यनाथन् स्वर्ण पदक। कृति सिंह भरतनाट्यम : स्व. वासंती सुब्रह्मण्यम स्वर्ण पदक, के मुत्तुकुमारन् पिल्लै स्वर्ण पदक।

बीपीए डिग्री एवं स्वर्ण पदक

अनुपम सिंह कथक : स्व. पुतलीबाई स्वर्ण पदक, पं. श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर एवं इंदिराबाई रातंजनकर स्वर्ण पदक, स्व. पं शिवदास द्विवेदी स्वर्ण पदक। आम्रपाली गुप्ता गायन : पं. घनारंग प्रकाश स्वर्ण पदक, स्व. शिशिर कुमार शुक्ला स्वर्ण पदक। आइडी रूवानी मघुमानथिका वायलिन : पं. कृष्ण चंद्र पंत स्वर्ण पदक। रमनदीप सिंह तबला : पद्म विभूषण पं. किशन महाराज स्वर्ण पदक, पं. सदाशिव राव स्वर्ण पदक। श्रुति श्रीवास्तव भरतनाट्यम : ललिता शास्त्री स्वर्ण पदक।

एमपीए एवं बीपीए डिग्री और रजत पदक

प्रिया सैनी कथक : पं. श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर रजत पदक। प्रिया नन्ची गायन : पं. भातखंडे रजत पदक मनोज कुमार सितार : पं. भातखंडे रजत पदक जसवंत सिंह तबला : पं. भातखंडे रजत पदक कृति सिंह भरतनाट्यम : पं. भातखंडे रजत पदक दिव्या सिंह कथक : पं. श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर रजत पदक, पं. भातखंडे रजत पदक कर्नूरी हरीश गायन : पं. भातखंडे रजत पदक दिनेश कुमार रावत बांसुरी : पं. भातखंडे रजत पदक अनिल कुमार मिश्रा तबला : पं. भातखंडे रजत पदक।

एमपीए एवं बीपीए डिग्री और कांस्य पदक प्रिया नन्ची गायन : पं. श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर कांस्य पदक प्रज्ञा विवेक मिश्रा गायन : पं. भातखंडे कांस्य पदक शिप्रा सिंह सितार : पं. भातखंडे कांस्य पदक आयुष प्रकाश श्रीवास्तव तबला : पं. भातखंडे कांस्य पदक श्रद्धा सक्सेना कथक : पं. भातखंडे कांस्य पदक अनुष्का त्रिपाठी कथक : पं. श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर कांस्य पदक, पं. भातखंडे कांस्य पदक सौम्या श्रीवास्तव गायन : पं. भातखंडे कांस्य पदक एम डब्ल्यू एम वीराज सारंगी : पं. भातखंडे कांस्य पदक मोहित कुमार विश्वकर्मा तबला : पं. भातखंडे कांस्य पदक। पीएचडी उपाधिधारक: विशेष नारायण मिश्रा, मनीषा मिश्रा, देश गौरव सिंह, अंकित श्रीवास्तव, मंजूषा सर्वेश जोशी और स्व. भरत कुमार मिश्रा।  

chat bot
आपका साथी