Mayawati Birthday: CM योगी आदित्यनाथ तथा PSP प्रमुख शिवपाल यादव ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई

Mayawati Birthday मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बधाई देने के लिए चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को फोन किया।शिवपाल सिंह यादव ने मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:38 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:28 PM (IST)
Mayawati Birthday: CM योगी आदित्यनाथ तथा PSP प्रमुख शिवपाल यादव ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज यानी 15 जनवरी को 65वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मायावती को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बधाई देने के लिए चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को फोन किया। इस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक बसपा प्रमुख से वार्ता की।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया और बसपा प्रमुख मायावती को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती जी को जन्मदिन की हाॢदक शुभकामनाएं। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

बसपा मुखिया ने शुक्रवार को पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नेता तथा कार्यकर्ता को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ स्वलिखित पुस्तक के हिंदी व अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया। 

chat bot
आपका साथी