लखनऊ में मौलाना कल्बे जवाद ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर लगाया आरोप, वसीम रिजवी को बताया पुलिस का एजेंट

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफेंस कर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य वसीम रिजवी को पुलिस का एजेंट बताते हुए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:53 PM (IST)
लखनऊ में मौलाना कल्बे जवाद ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर लगाया आरोप, वसीम रिजवी को बताया पुलिस का एजेंट
वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने गुरुवार को प्रेस कांफेंस कर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर हमला बोला।

लखनऊ, जेएनएन। वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने गुरुवार को प्रेस कांफेंस कर शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य वसीम रिजवी को पुलिस का एजेंट बताते हुए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। हाल ही में वसीम रिजवी के चालक की पत्नी द्वारा उनके ऊपर पर लगाए आरोप के बावजूद एफआइआर न होने के सवाल पर मौलाना ने कहा कि इतनी धांधलियां होने के बाद भी वसीम पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है। पहले से दर्जनों मुकदमें होने के बावजूद भी पुलिस ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे यह साफ है कि उनके ऊपर आला अधिकारियों का हाथ है। 

23 जून को महिला ने लगाए थे आरोपः शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 23 जून को महिला कई अधिवक्ताओं के साथ सआदतगंज कोतवाली पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश यादव ने बताया कि महिला का पति वसीम रिजवी के यहां चालक था। महिला के मुताबिक कई साल से उसकी पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। वही वसीम रिजवी ने आरोपों को निराधार बताया है और इसे एक साजिश् करार दिया है।

chat bot
आपका साथी