CAA : सीएए के समर्थन में प्रदेश में 52 लाख परिवारों की दहलीज पर पहुंची भाजपा

CAA प्रदेश में सात से 14 जनवरी तक नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने 52 लाख परिवारों से संपर्क साधा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 07:07 AM (IST)
CAA : सीएए के समर्थन में प्रदेश में 52 लाख परिवारों की दहलीज पर पहुंची भाजपा
CAA : सीएए के समर्थन में प्रदेश में 52 लाख परिवारों की दहलीज पर पहुंची भाजपा

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा व राज्यसभा से पास कराने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लिए जन समर्थन जुटाने में भी सफल रही है। प्रदेश में सात से 14 जनवरी तक नागरिकता संशोधन कानून जनजागरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने 52 लाख परिवारों से संपर्क साधा।

पार्टी एक हफ्ते के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सीएए को लेकर लोगों के बीच पहुंची। पार्टी ने बूथ स्तर पर जन स्वीकृति प्राप्त करने के लिए प्रदेश में एक लाख बूथों पर अभियान चलाने का निर्णय किया था। इस दौरान चले पदयात्रा व गोष्ठी के अभियान में पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि जनता के बीच में पहुंचे। साथ ही पार्टी के मोर्चे व प्रकोष्ठों ने भी सामाजिक संपर्क के तहत विभिन्न वर्गो व श्रेणियों में सीएए पर चर्चा की और सहमति प्राप्त की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी सलिल विश्नोई और प्रदेश मंत्री व अभियान सह प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पार्टी ने सात से 14 जनवरी तक प्रदेश में हर बूथ पर कम से कम 50 परिवारों से संपर्क करके सीएए के समर्थन में अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीएए के लिए धन्यवाद देते हुए लोगों से हस्ताक्षर कराए। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व जनप्रतिनिधियों ने एक लाख से अधिक बूथों पर पहुंचकर 52 लाख से अधिक परिवारों की दहलीज पर दस्तक दी।

इसके साथ ही पार्टी के मोर्चे और प्रकोष्ठों ने सामाजिक संपर्क अभियान के तहत 14 हजार से अधिक स्थानों पर छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, किसानों, महिलाओं, चिकित्सकों, व्यापारियों, अनुसूचित वर्ग आदि के साथ ही अन्य बुद्धिजीवी वर्ग व श्रेणियों के साथ सीएए पर चर्चा की। उन्हें सीएए की जानकारी दी और विपक्षी दलों की ओर से इसे लेकर फैलाये जा रहे भ्रम का भी पर्दाफाश किया। अभियान के तहत मोर्चो व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रमों में भी 24 लाख से अधिक लोगों ने सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर किया है।  

chat bot
आपका साथी