Martyrs Day 2021: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपदान कर किया बलिदानियों को नमन

Martyrs Day 2021 बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक में कार्यक्रम। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ भजन संध्या में शामिल हुए। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी मौजूद रहे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 10:33 PM (IST)
Martyrs Day 2021: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपदान कर किया बलिदानियों को नमन
मुख्यमंत्री ने स्मृतिका के पास बैठकर भजनों को सुना और उसके बाद दीपदान के लिए गोमती तट पर पहुंचे।

लखनऊ, जेएनएन। Martyrs Day 2021: बलिदान दिवस पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शहीद स्मारक पर आयोजित दीपदान एवं श्रद्धांजलि सभा में बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मृतिका पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यंमत्री योगी आदित्यनाथ भजन संध्या में शामिल हुए। भजन संध्या का आयोजन भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. कमलेश दुबे के निर्देशन पर किया गया। इस दौरान उनके साथ आए सौरभ सिंह, रूबी शुक्ला, नीलू पांडेय, कौशिक और विशाल समेत अन्य ने रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम...व बापू के प्रिय अन्य भजनों का गायन किया। भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्रों की भजन प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने स्मृतिका के पास बैठकर भजनों को सुना और उसके बाद दीपदान के लिए गोमती तट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और उनके साथ आए विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने बलिदानियों की याद में दीपदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी