गेंगासो गंगा घाट पर हुआ कानपुर में बल‍िदान हुए रायबरेली के लाल का अंतिम संस्कार

कानपुर के चौबेपुर थाने के विकारों गांव में बदमाश विकास दुबे से मुठभेड़ में शहीद हुए थे दारोगा महेश यादव। शन‍िवार को हुआ अंत‍िम संस्‍कार।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:55 AM (IST)
गेंगासो गंगा घाट पर हुआ कानपुर में बल‍िदान हुए रायबरेली के लाल का अंतिम संस्कार
गेंगासो गंगा घाट पर हुआ कानपुर में बल‍िदान हुए रायबरेली के लाल का अंतिम संस्कार

रायबरेली, जेएनएन। कानपुर में शहीद हुए दारोगा महेश यादव का गेगाशो गंगा घाट में अंतिम संस्कार हुआ। देर रात महेश यादव का शव उनके पैतृक गांव वन पुरवा पहुंचा था। जहां पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई समेत जिला गेंगासो अधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने भी पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। शनिवार की सुबह महेश यादव का शव पूरे सम्मान के साथ गेंगासो गंगा घाट ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके शव को कांधा दिया। श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के बीच उनके बड़े पुत्र विवेक ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। गंगा घाट पर उपजिलाधिकारी जीत लाल सैनी, क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ,सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बकेरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए गए पुलिसबल में हमले में शहीद आठ जांबाजों को प्रदेश भर में सलामी दी जा रही है। आठ शहीदों का उनके पैतृक जनपदों में आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार-शुक्रवारदेर रात शहीद इन आठों पुलिसकर्मियों की बहादुरी को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमन किया। 

ये है पूरा मामला 

जिले के थाना क्षेत्र के दस्पुरा बनपुरवा मुजरे हिलौली गांव के रहने वाले महेश कुमार यादव(45) पुत्र देवनारायण वर्ष 1996 में सहारनपुर से पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2014 में दारोगा की परीक्षा में पास हुए तो पहली तैनाती में एसएसपी कानपुर के पीआरओ की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद अपनी मेहनत व निष्ठा के बल पर कानपुर नगर के कई थानों में वह तैनात रहे। बीते 2 वर्ष से महेश कुमार कानपुर नगर के शिवराजपुर थाने में तैनात थे। 

शहीद के छोटे पुत्र विराट यादव ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे सूचना मिली कि कानपुर के चौबेपुर थाने के विकारों गांव में बदमाश विकास दुबे से मुठभेड़ हो गई है। जिसके चलते बिठूर पुलिस समेत शिवराजपुर की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। दारोगा महेश कुमार यादव पुलिस  बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों से लोहा लेने लगे। तभी बदमाशों की गोली से वह शहीद हो गए। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर उप जिलाधिकारी जीत लाल सैनी, क्षेत्राधिकारी लालगंज इंद्रपाल सिंह, कोतवाल रावेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजपाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी