Lockdown in Lucknow Day 6 : आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा से वापस भेजे गए वाहन

लखनऊ में लॉकडाउन में काकाेरी टोल प्लाजा से कई वाहनों को वापस किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:40 PM (IST)
Lockdown in Lucknow Day 6 : आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा से वापस भेजे गए वाहन
Lockdown in Lucknow Day 6 : आगरा एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा से वापस भेजे गए वाहन

लखनऊ, जेएनएन।  महामारी कोराना  के चलते पूरे देश में लॉक डाउन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया था इसी के चलते रविवार देर रात से शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया । आगरा एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से लखनऊ आने वाले वाहनों को टॉल प्लाजा पर ही रोक कर उन्हें वापस जाने को कहा जा रहा है। इससे अन्य जिलों से आने वाले लोग परेशान हो रहे है।इस बीच शहर से  जरूरी काम से आगरा की तरफ जाने वाले लोगों को काफी देर तक टोल प्लाजा पर ही खड़े रहकर वापस लौटना पड़ा।पुलिस ने शहर में आने जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया।

सोमवार सुबह से ही रेवरी गांव स्थित आगरा एक्सप्रेस वे टॉल प्लाजा पर काकोरी पुलिस आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर उन्हें वापस लौटा दिया।सिर्फ आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले वाहनों को हो शहर में प्रवेश दिया गया।रविवार को आगरा, हरियाणा, पंजाब, जयपुर, से आने वाले लोगों की रेवरी टोल प्लाजा पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। जिसका रविवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोल प्लाजा पर पहुंचकर जायजा लिया था। इसके बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहर की सीमाओं को अफसरों ने सील करने के दिशा-निर्देश जारी किए थे।

शहर की सीमाओं के शील करने बाद से अधिकारियों ने बाहर से आ रहे वाहनो को वापस भेज दिया गया। वही  रविवार देर रात अधिकारी टोल प्लाजा पर एकत्र लोगो को पालज़ा पर बने अस्थायी डिपो से उनके घरों तक भेजने में लगे रहे हैं। वही जब शहरों की सीमा को सील करने का आदेश जारी हुआ तो अधिकारियों ने बाहर से आ रहे वाहनो को वापस भेजना शुरू कर दिया। 

इस संबंध में एसीपी सैयद आसिम आब्दी ने बताया कि देर रात तक जो लोग प्लाजा पर आ गए थे उन्हें बसों से घरों को भेजा गया। लेकिन सोमवार सुबह से बाहर से आने वाले वाहनों को टोल प्लाजा से वापस भेज दिया गया ।

chat bot
आपका साथी