Accident in barabanki: प्रवासियों को लेकर बिहार जा रही बस की कंटेनर से भिड़ंत, 12 यात्री घायल

हरियाणा के करनाल जनपद से मज़दूरों को लेकर बिहार के पूर्णिया को जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 04:38 PM (IST)
Accident in barabanki: प्रवासियों को लेकर बिहार जा रही बस की कंटेनर से भिड़ंत, 12 यात्री घायल
यात्र‍ियों के प्राथमिक उपचार के बाद बस को किया रवाना।

बाराबंकी, जेएनएन। हरियाणा के करनाल से मज़दूरों को लेकर बिहार जा रही बस की शुक्रवार की दोपहर कुर्सी थाना के दारापुर चौराहे के पास कंटेनर सेभिड़ंत हो गई। इसमें बस पर सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनको रवाना कर दिया।

हरियाणा के करनाल जनपद से मज़दूरों को लेकर बिहार के पूर्णिया को जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस पर सवार सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी बस गंतव्य को रवाना कर दिया। उमरा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई थी। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से उनके गृहनगर के लिए भेजा दिया गया। कंटेनर ड्राइवर गालिब पुत्र आबिद निवासी थाना शही जनपद बरेली को गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी घुंघटेर भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी