उत्‍तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 12 नए मामले, लखनऊ में सेना के जवान समेत दो केस म‍िले

यूपी में अभी तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा 8.78 करोड़ कोरोना टेस्ट यूपी में हुए हैं। संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सर्विलांस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:01 AM (IST)
उत्‍तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 12 नए मामले, लखनऊ में सेना के जवान समेत दो केस म‍िले
यूपी में 11 मरीज स्वस्थ हुए, अब 93 सक्रिय केस। कुल 8.78 करोड़ टेस्ट अब तक किए जा चुके।

लखनऊ, जागरण टीम। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.66 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई तो उसमें से 12 लोग संक्रमित पाए गए। उधर 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस बढ़कर 93 हो गए हैं। बीते पांच दिनों से मरीजों के बढऩे का सिलसिला फिर जारी है। 27 नवंबर को सक्रिय केस 86 थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें।

प्रदेश में अभी तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। देश में सबसे ज्यादा 8.78 करोड़ कोरोना टेस्ट उप्र में किए जा चुके हैं। संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए सर्विलांस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए कम से कम 50 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है।

सेना के जवान समेत दो में कोरोना संक्रमण : लखनऊ में लद्दाख से लौटे आर्मी के जवान में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही इंदिरानगर निवासी एक अन्य व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों के नमूने जीनोम सिक्वेंसि‍ंग के लिए केजीएमयू भेजे गये हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलि‍ंद वर्धन के अनुसार इंदिरा नगर और पीजीआई से दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक सेना के जवान हैं।वह बीते दिनों लद्दाख से ड्यूटी कर लखनऊ आए हैं। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दूसरे मरीज का इलाज पीजीआई में चल रहा है। उनका आपरेशन करने से पहले कोरोना की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों का सैंपल जिनोम सिक्वेंसि‍ंग के लिए भेज दिया गया है।

प्रदेश में कब कितने सक्रिय केस

तारीख सक्रिय   केस 27 नवंबर         86 30 नवंबर         89 एक दिसंबर      92 दो दिसंबर        93
chat bot
आपका साथी