मनीश दीक्षित को फिर यूपी बीजेपी मीडिया टीम की कमान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता के नाम भी घोषित

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया जिसमें मनीश दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा चार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और 15 प्रदेश प्रवक्ता के नामों की घोषणा की गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:37 PM (IST)
मनीश दीक्षित को फिर यूपी बीजेपी मीडिया टीम की कमान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता के नाम भी घोषित
मनीश दीक्षित को यूपी बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शिद्दत से जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी अब कोई खाना खाली नहीं छोड़ना चाहती। लंबे विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन के साथ चुनावी मोर्चा सजाया है। पुराने और मजबूत छवि वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए संगठन में समायोजन का सिलसिला शुरू हो चुका है। सातों मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को नई मीडिया टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी मीडिया टीम की कमान फिर से मनीश दीक्षित को सौंपी गई है। 

सभी मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर चुकी भारतीय जनता पार्टी अब सभी प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारी भी नियुक्त कर रही है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मीडिया विभाग, आइटी और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। लखनऊ निवासी मनीष दीक्षित को लगातार दूसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले मनीष 2017 के विधानसभा चुनाव में मीडिया संपर्क प्रमुख बनाए गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में मीडिया की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उन पर इस पद के लिए भरोसा जताया है। इसी तरह झांसी निवासी हिमांशु दुबे को तीसरी बार सह मीडिया प्रभारी बनाया है। उनके साथ यही दायित्व वाराणसी के धर्मेंद्र राय, लखनऊ के प्रियंक पांडेय और रायबरेली के अभय सिंह देखेंगे।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें लखनऊ के मनीश दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा चार प्रदेश सह मीडिया प्रभारी और 15 प्रदेश प्रवक्ता के नामों की घोषणा की गई है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी में झांसी के हिमांशु दूबे, वाराणसी से धर्मेंद्र राय, लखनऊ से प्रियंक पांडे और रायबरेली के अभय सिंह के नाम शामिल हैं।

यूपी बीजेपी मीडिया टीम में 15 प्रदेश प्रवक्ता भी शामिल हैं। जारी लिस्ट के अनुसार लखनऊ के ही हरीश चंद्र श्रीवास्तव, गोरखपुर के समीर सिंह, जौनपुर के मनीष शुक्ला, लखनऊ के हीरो बाजपेई, लखनऊ के आलोक अवस्थी, वाराणसी के अशोक पांडेय, लखनऊ के जुगल किशोर, नोएडा की अनिला सिंह, लखनऊ के राकेश त्रिपाठी, बुलंदशहर के प्रशांत वशिष्ठ, लखनऊ के संजय चौधरी, लखनऊ के आनंद दुबे, संभल की साक्षी दिवाकर, लखनऊ के आलोक वर्मा और नोएडा की महामेघा नागर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

इसी तरह कामेश्वर मिश्रा को आइटी विभाग प्रदेश संयोजक, मांगीलाल चौधरी को सहसंयोजक, अंकित चंदेल को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक, जबकि हर्ष चतुर्वेदी, शशि शेखर सिंह, गौरव वाष्णेय और सौरभ मरोदिया को सहसंयोजक बनाया है।

chat bot
आपका साथी