शक्ति नगर में देवर ने भाभी को मारी गोली, बाल-बाल बची महिला

लखनऊ में पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था झगड़ा लोहिया में भर्ती।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:38 AM (IST)
शक्ति नगर में देवर ने भाभी को मारी गोली, बाल-बाल बची महिला
शक्ति नगर में देवर ने भाभी को मारी गोली, बाल-बाल बची महिला

लखनऊ, जेएनएन। इंदिरानगर के शक्तिनगर में गुरुवार देर शाम देवर ने भाभी को गोली मार दी। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि देर शाम दोनों के बीच पैसों के लेने देन को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद देवर ने भाभी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आनन-फानन महिला को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

यह है मामला 

पीरबाग कॉलोनी निवासी मुजफ्फर सईद की पत्नी आशमा घर मे मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान आशमा के देवर जफर सईद ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में आसमा के कंधे व जांघ में गोली लगी है जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी गाजीपुर अमित कुमार ने बताया कि मुजफ्फर सईद पांच भाई हैं। इनमें तीन बाहर रहकर काम करते हैं। वहीं आरोपित घर में रहता है और कोई काम नहीं करता। गुरुवार देर शाम को आरोपित जफर सईद का आशमा से रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर आरोपित ने आशमा को गोली मार दी। जफर ने दो गोली चलाई थी, जिसमें आशमा बाल बाल बच गईं।

आशमा की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस जफर की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने आरोपित पर जानलेवा हमले की एफआइआर दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी