सीतापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे मिला शव

सीतापुर में हाईवे किनारे एक युवक की हत्‍या कर दी गई। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई है। पोस्‍ट मार्टम से इसकी पुष्टि हुई है। शव की शिनाख्‍त कोट कर्बला के शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद मोईद के रूप में हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:00 PM (IST)
सीतापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे मिला शव
सीतापुर हाईवे किनारे अज्ञात युवक का शव पाया गया

लखनऊ, जेएनएन। सीतापुर हाईवे किनारे प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव पाया गया। मृतक के सिर पीछे चोट और आसपास जमीन पर खून फैला मिला है। पोस्टमार्टम के पता चला है कि युवक के सिर में पीछे हिस्से में गोली मारी गई हैं। घटना रामकोट थाना क्षेत्र की है। सुबह 11 बजे शव की शिनाख्‍त कोट कर्बला के शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद मोईद के रूप में हुई है। मौके पर एसपी आरपी सिंह ने भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है।

इस घटना में पुलिस ने इलसियाग्रंट के बीडीसी कमाल खान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा लिखा है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि नवीन चौक से हरदोई मार्ग पर प्लाईवुड फैक्ट्री के पास की घटना है। शाहरुख अंसारी के घर वालों से कई बिंदुओं पर बातचीत कर घटना का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है। राजफाश के लिए थाना व जिले स्तर पर कुल चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

2019 में भी हुआ था हमला

रामकोट थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया, शाहरुख की हत्या के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। मृतक करीब 26 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि शाहरुख पर वर्ष 2019 में भी हमला हुआ था। हमलावर इनके परिवार के ही थे। इस घटना में छह नामजद हुए थे। इसमें एक जेल गया था। पता चला है कि शाहरुख दो भाई था। इसका छोटा भाई आरिफ है। शाहरुख की पत्नी नैपालापुर मायके में रहती है।

घटना से बेखबर रहे नवीन चौक पुलिस चौकी के कर्मी

घटना रामकोट थाने की नवीन चौक पुलिस चौकी के पड़ोस की है। सवाल ये है कि इतनी बड़ी घटना हो गई और चौकी के पुलिस कर्मियों को खबर तक नहीं लगी। हमलावरों ने युवक को मारापीटा और फिर उसके सिर के पीछे गोली दाग दी। हैरत इस बात की है कि गोली चलने की आवाज भी चौकी के पुलिस कर्मी नहीं सुन पाए।

chat bot
आपका साथी