मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर रूप से घायल

लखनऊ के निगोहां गांव का मामला। युवक पर नकाबपोश तीन अज्ञात हमलावारों ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर किये।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM (IST)
मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर रूप से घायल
मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर रूप से घायल

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।  शनिवार देर सड़क पर मोबाइल से बात कर रहे एक युवक पर बाइक सवार नकाबपोश तीन अज्ञात हमलावारों ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर किये। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने आनन-फानन उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, निगोहां गांव निवासी इकबाल (35) 20 दिन पहले मुंबई से अपने पैतृक गांव आया हुआ था। इकबाल के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के पास निगोहां कस्बा जाने वाले मार्ग पर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक में सवार तीन लोग मुंह में गमछा बांधे हुए आए और ताबड़तोड़ उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े पड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। उधर, घायल इकबाल को लेकर परिवारीजन पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी