पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, कई मवेशी और एक बच्‍चे को बनाया था निवाला Sitapur News

सीतापुर में सप्‍ताह भर की मेहनत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ। कई मवेशियों और इंसानों को अपना शिकार बना चुका था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:38 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:00 AM (IST)
पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, कई मवेशी और एक बच्‍चे को बनाया था निवाला Sitapur News
पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, कई मवेशी और एक बच्‍चे को बनाया था निवाला Sitapur News

सीतापुर, जेएनएन। ईसानगर ब्लाक के ग्राम बेलागढी में दो महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ सोमवार की रात पिंजरे में फंस गया। यह तेंदुआ काफी समय से आबादी में घुसकर छोटे व पालतू मवेशियों को शिकार बना रहा था। इसके बाद इसने दो गाय भी मारी। हफ्ते भर पहले इसने एक 12 वर्षीय बालक मनोज को दबोच लिया था जिसमें मनोज की मौत हो गई थी। सोमवार रात तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए बाड़े में वो आ फंसा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 

लगभग सप्‍ताह भर पहले पहुंची वाइल्डलाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया की टीम ने यहां कैमरे लगाए थे। लोकेशन मिलने के बाद तेंदुआ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए और टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की एक प्लाटून ने भी बेलागढी में डेरा डाल दिया। इन भारी कोशिशों का सोमवार की रात 11 बजे तेंदुआ पकड़ा गया।   रेंजर अनिल शाह ने बताया कि देर रात शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे के भीतर घुसा और कैद हो गया। तेंदुए ने कई पालतू मवेशियों और एक बच्‍चे को भी शिकार बनाया था। 

chat bot
आपका साथी