गोंडा की सरयू नदी में स्नान करते अचानक डूबा युवक, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव

गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली का मामला है। सरयू नदी में स्नान करने गया था युवक अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया युवक का शव।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:20 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:20 PM (IST)
गोंडा की सरयू नदी में स्नान करते अचानक डूबा युवक, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव
गोंडा के सरयू नदी में स्नान करने गया युवक डूबा, मौत।

गोंडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के गोंडा में सरयू नदी में रविवार को स्नान कर रहा युवक अचानक डूब गया। युवक को डूबते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक का शव निकाला।

ये है पूरा मामला 

मामला कर्नलगंज के कुर्था गांव का है। यहां के निवासी 24 वर्षीय महेंद्र नाथ यादव रविवार की सुबह सरयू नदी के कचनापुर कुट्टी स्थित घाट पर स्नान करने गया। नहाते समय वह एकाएक गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक वह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक का शव निकाला। ग्राम प्रधान भगोले ने बताया कि युवक खेती किसानी करता था। रविवार को वह नदी में नहाने गया था, तभी हादसा हो गया। कर्नलगंज कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी