Health Update of Lalji Tondon: राज्यपाल के लिवर-हार्ट में सुधार, मांसपेशियों में अभी कमजोरी

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में सुधार अभी मांसपेशियों में कमजोरी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 07:02 PM (IST)
Health Update of Lalji Tondon: राज्यपाल के लिवर-हार्ट में सुधार, मांसपेशियों में अभी कमजोरी
Health Update of Lalji Tondon: राज्यपाल के लिवर-हार्ट में सुधार, मांसपेशियों में अभी कमजोरी

लखनऊ, जेएनएन। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबियत में उठापटक बनी हुई है। उनकी किडनी व हार्ट में सुधार आया है। मगर, मांसपेशियों में कमजोरी बनी हुई है। लिहाजा, वेंटिलेटर सपोर्ट अभी बना हुआ है।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक राज्यपाल लाल जी टंडन में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। उनका लिवर, किडनी, हार्ट अब बिना किसी सपोर्ट के कार्य कर रहा है। वहीं डायबिटीज व मल्टीपल कोमोरबीटीज के कारण मांसपेशियों में कमजोरी है। इसके चलते सांस स्वत: लेने पाने में दिक्कत है। ऐसे में उनकी ट्रे कियोस्टोमी की गई है। इसी के जरिए वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। गौरतलब है कि 11 जून को लाल जी टंडन को भर्ती किया गया था। 13 जून को उनके पेट में ब्लीडिंग हो गई। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। तभी से वह वेंटिलेटर पर हैं।

वहीं राज्यपाल से मिलने अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पहुंच चुके हैं। यही नहीं राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।  

chat bot
आपका साथी