राज्य स्तरीय महिला तैराकी: लखनऊ की विदुषी ने जीते दो स्वर्ण

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय महिला तैराकी। विदुषी ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में वाराणसी की मुस्कान को पिछाड़ा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:34 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:34 AM (IST)
राज्य स्तरीय महिला तैराकी: लखनऊ की विदुषी ने जीते दो स्वर्ण
राज्य स्तरीय महिला तैराकी: लखनऊ की विदुषी ने जीते दो स्वर्ण

लखनऊ(जेएनएन)। राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ की विदुषी संगवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर बैक स्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी पाई।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय इस राज्य स्तरीय महिला तैराकी में बुधवार को विदुषी संगवाल ने सबसे पहले 100 मीटर बैक स्ट्रोक में वाराणसी की मुस्कान को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में विंध्याचल की कृति तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले स्पर्धा में भी विदुषी ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सोना अपने नाम किया। हालांकि विदुषी को अपने ही जिले की शिखा से कड़ी टक्कर मिली। इस वर्ग में वाराणसी की खुशी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं पहले दिन दो अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाली वाराणसी की उभरती तैराक वंदना साहनी ने 200 फ्री स्टाइल में भी सबको पीछे कर दिया। इसके साथ ही वंदना ने इस राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में विंध्याचल की सागृति मौर्या अव्वल रहीं। उन्होंने लखनऊ की दीपशिखा को हराया। लखनऊ की ही सताक्षी तीसरे नंबर पर रहीं। 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले टीम स्पर्धा में लखनऊ ने बाजी मारी। राजधानी की सृमद्धि, शिखा, विदुषी और यवनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। जबकि इस वर्ग वाराणसी को दूसरे और विंध्याचल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

राजधानी की गुनगुन को टेबल टेनिस का खिताब

राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की गुनगुन साहू ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ते हुए एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में गुनगुन ने लखनऊ की ही सिमरन निगम को 7-11,11-5,11-7 एवं 8-11 व 11-8 से शिकस्त दी। वहीं युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में इलाहाबाद की तसलीम बानो और सिरन की जोड़ी ने फैजाबाद की तनु सोलंकी व खुशी शर्मा की जोड़ी को 11-7,11-8,6-11 व 11-8 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किए। इसके पहले एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में लखनऊ की गुनगुन साहू ने अभिसारिका यादव को 9-11,15-13,2-11,15-12 व 11-9 से शिकस्त दी। दूसरे अंतिम चार के मुकाबले में सिमरन निगम ने सोनाली बंसल को 11-5,11-8,8-11,8-11 एवं 11-9 से हराया। जबकि युगल वर्ग के सेमीफाइनल में इलाहाबाद की तसलीम बानो व सिमरन की जोड़ी ने वाराणसी की वैशाली गौतम और निशा को 11-8,11-5 व 11-3 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फैजाबाद की तनु सोलंकी व खुशी शर्मा की जोड़ी ने इलाहाबाद की शीबा व शिवानी की जोड़ी को 9-11,11-2,11-8 व 11-8 से मात दी।

chat bot
आपका साथी