Lucknow University: 15 फरवरी से परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं, प्रत्येक पेपर में होंगे 70 प्रश्न

Lucknow University प्रत्येक पेपर में होंगे 70 प्रश्न 35 प्रश्न करने होंगे हल। इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जल्द किए जाएंगे जारी। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह नौ से 10 बजे और शाम तीन से चार बजे तक होंगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:00 AM (IST)
Lucknow University: 15 फरवरी से परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं, प्रत्येक पेपर में होंगे 70 प्रश्न
Lucknow University: परीक्षाएं दो पालियों में सुबह नौ से 10 बजे और शाम तीन से चार बजे तक होंगी।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) ने परास्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी। 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में सुबह नौ से 10 बजे और शाम तीन से चार बजे तक होंगी। इनमें करीब 4,369 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 70 नंबर के पेपर में कुल 70 प्रश्न होंगे। इनमें 35 प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक के लिए दो अंक निर्धारित होंगे। इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जल्द जारी किए जाएंगे।

ये हैं परास्नातक तीसरे सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां

एमकाम (अप्लाइड इकोनामिक्स) : 15 से 27 फरवरी एमकाम कामर्स : 22 से 27 फरवरी एमए पाश्चात्य इतिहास : 16 से 25 फरवरी एमए राजनीति विज्ञान : 16 से 25 फरवरी एमए पर्शियन : 16 फरवरी से एक मार्च एमपीए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) : 16 से 23 फरवरी एमए लिंग्विस्टिक : 16 से 23 फरवरी एमए अंग्रेजी : 16 से 23 फरवरी एमए (एमआइएच) : 16 से 25 फरवरी एमए गृहविज्ञान : 16 से 25 फरवरी एमए अर्थशास्त्र : 16 से 25 फरवरी एमए कम्पोजिट हिस्ट्री : 23 से 25 फरवरी एमए समाजशास्त्र : 18 से 25 फरवरी एमए ज्योर्तिविज्ञान : 18 से 25 फरवरी एमए हिन्दी : 18 से 25 फरवरी एमए भूगोल : 18 से 25 एमए संस्कृत : 18 फरवरी से एक मार्च एमए दर्शनशास्त्र : 20 फरवरी से एक मार्च एमए-एमएससी बायो स्टैटिस्टिक : 20 फरवरी से एक मार्च एमए, एमएससी (गणित) : 20 फरवरी से आठ मार्च एमए, एमएससी एंथ्रोपालिजी : 20 से 27 फरवरी एमए-एमएससी फारेंसिक साइंस : 22 से 27 फरवरी  

एमएससी तीसरा सेमेस्टर

एमएससी भौतिक विज्ञान: 20  से एक मार्च एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन : 20  से एक मार्च एमएससी जीव विज्ञान : 20 से 27 फरवरी एमएससी भू-विज्ञान : 20 फरवरी से एक मार्च एमएससी बायो केमेस्ट्री : 20 फरवरी से एक मार्च एमएससी फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलाजी : 22 फरवरी से तीन मार्च एमएससी बाटनी : 22 फरवरी से एक मार्च एमएससी माइक्रोबायोलाजी : 22 फरवरी से एक मार्च एमएससी एनवायरमेंटल साइंस : 22 फरवरी से एक मार्च एमएससी प्लांट साइंस : 24 फरवरी और एक मार्च एमएससी अप्लाइड जियोलाजी : 24 फरवरी से चार मार्च   
chat bot
आपका साथी