Lucknow University: दीक्षा समारोह के लिए 12 मेडल के मेधावी चयनित, जान‍िए क‍िनका हुआ चयन

दीक्षा समारोह के लिए कुल 195 मेडल का चयन किया जाना है। इनमें मंच पर दिए जाने वाले 15 मेडल का चयन हो चुका है। बचे हुए मेडल के चयनित मेधावियों की सूची 23 से 24 नवंबर के बीच जारी करके उस पर आपत्तियां ली जाएंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:46 PM (IST)
Lucknow University: दीक्षा समारोह के लिए 12 मेडल के मेधावी चयनित, जान‍िए क‍िनका हुआ चयन
विश्वविद्यालय ने जारी की मेडल के लिए चुने हुए विद्यार्थियों की सूची।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 26 नवंबर को होने वाले दीक्षा समारोह के लिए चांसलर, वाइस चांसलर और चक्रवर्ती गोल्ड मेडल के बाद शनिवार को 12 और मेडल की सूची जारी कर दी। इनमें परास्नातक के सभी संकायों में श्रेष्ठ छात्रा होने और विश्वविद्यालय की बेस्ट वूमेन स्टूडेंट के लिए दो चांसलर सिल्वर मेडल छात्रा लवी शुक्ला को मिलेगा। इसके अलावा 10 मेधावियों को चांसलर ब्रांज मेडल दिया जाएगा। इसकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर भी अपलोड की जा रही है। गौरतलब है कि तीन मेडल की सूची पहले जारी की जा चुकी है।

चांसलर सिल्वर मेडल : लवी शुक्ला-पीजी के सभी संकायों के विद्यार्थियों में बेस्ट छात्रा और विश्वविद्यालय की वेस्ट वूमेन स्टूडेंट। चांसलर ब्रांज मेडल : इकरा रिजवान वारसी, अभिनव कुमार वर्मा-बेस्ट स्टूडेंट इन बीए फाइनल इयर। चांसलर ब्रांज मेडल : मो. अय्यूब अहमद, कुलदीप कुमार पटेल- बेस्ट स्टूडेंट इन बीएससी फाइनल इयर। चांसलर ब्रांज मेडल : दिशा मिश्रा, सुहानी कान्याल-बेस्ट स्टूडेंट बीकाम फाइनल इयर चांसलर ब्रांज मेडल : संजय सिंह, श्रद्धा पांडेय-बेस्ट स्टूडेंट बीएफए फाइनल इयर चांसलर ब्रांज मेडल : पुनीत देशवाल -बेस्ट स्टूडेंट एलएलबी पांच वर्षीय (9वां, 10वां सेमेस्टर) चांसलर ब्रांज मेडल : प्रियंवदा शुक्ला-बेस्ट स्टूडेंट इन एलएलबी तीन वर्षीय (5वां, छठा सेमेस्टर)

आइएएस बनना है लक्ष्य : एमएससी मैथ्स 93.7 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के बाद अब दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही हूं। मेरा अगला लक्ष्य आइएएस बनना है। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी में सर्वाधिक 79.16 फीसद अंक आए थे। उसके लिए गोल्ड मेडल मिला था। अब दो मेडल के लिए चयन हुआ है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली हूं। पापा संजय शुक्ला बिजनेसमैन हैं। मम्मी सरिता शुक्ला गृहणी हैं। -लवी शुक्ला, दो चांसलर सिल्वर मेडल

बचे हुए मेडल की सूची अगले सप्ताह : दीक्षा समारोह के लिए कुल 195 मेडल का चयन किया जाना है। इनमें मंच पर दिए जाने वाले 15 मेडल का चयन हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि बचे हुए मेडल के चयनित मेधावियों की सूची 23 से 24 नवंबर के बीच जारी करके उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। दीक्षा समारोह के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। इन मेडल का वितरण विभाग स्तर पर होगा।

सिर्फ विश्वविद्यालय के छात्रों की डिग्री होगी पोस्ट : विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 35 हजार डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें मंच पर 15 डिग्री वितरित होंगी। विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की डिग्री घर पर डाक के जरिए भेजी जाएंगी। वहीं, कालेजों की डिग्रियां उनके पास भेजी जाएंगी। छात्रों को संस्थान से इसका वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी