अब लखनऊ विश्वविद्यालय की डिजिटल घड़ी बताएगी देश की बढ़ती जनसंख्या, एक सेकेंड में म‍िलेगी सटीक जानकारी

लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया उदघाटन भोजपुरी अभिनेता निरहुआ भी रहे मौजूद। एक सेकेंड में कितनी बढ़ी जनसंख्या इसकी घड़ी देगी जानकारी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरसीएच अनमोल एप भी लांच किया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:37 AM (IST)
अब लखनऊ विश्वविद्यालय की डिजिटल घड़ी बताएगी देश की बढ़ती जनसंख्या, एक सेकेंड में म‍िलेगी सटीक जानकारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया उदघाटन।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विश्वविद्यालय (लव‍िव‍ि) में सोमवार को देश में पल-पल बढ़ती जनसंख्या की जानकारी देने के लिए डिजिटल घड़ी लगाई गई। इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, लविवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और भोजपुरी अभिनेता निरहुआ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन विवि के अर्थशास्त्र विभाग के जनसंख्या अनुसंधान केंद्र (पीआरसी) द्वारा किया गया। जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के निदेशक प्रो. एमके अग्रवाल ने बताया कि पीआरसी द्वारा एक और दो मार्च को ज्ञान प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरसीएच अनमोल एप भी लांच किया। 

इस दौरान उन्होंने जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के साथ-साथ जय अनुसंधान के रूप में शोध के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रो. एमके अग्रवाल ने बताया कि 1090 चौराहे पर जो जनसंख्या घड़ी लगी है, उससे सिर्फ प्रदेश की ही बढ़ती जनसंख्या के बारे में जानकारी होती है, वहीं यह घड़ी पूरे देश की बढ़ती जनसंख्या की जानकारी देगी। इस दौरान सांख्यिकी विभाग के महानिदेशक डा. डीके ओझा, एनएचएम के निदेशक एमएस अपर्णा चौधरी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी