राजधानी में पारा 42 पार, दो साल का रिकॉर्ड टूटा

46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा प्रयागराज। 44.6 के साथ बांदा दूसरे स्थान पर बनारस और उरई 43 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 08:30 AM (IST)
राजधानी में पारा 42 पार, दो साल का रिकॉर्ड टूटा
राजधानी में पारा 42 पार, दो साल का रिकॉर्ड टूटा

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही धूप के तेवर कड़े थे। दिन चढऩे के साथ ही ऐसा महसूस हुआ कि तपिश मानो त्वचा जला रही है। अप्रैल में पहली बार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार गया। यही नहीं, बीते दो वर्षों में अप्रैल में तापमान इतना नहीं हुआ था। यही वजह है कि लोग यह मान रहे हैं कि इस बार गर्मी कुछ ज्यादा परेशान करेगी। 

इलाहाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान सामान्य के मुकाबले पांच डिग्री अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दूसरे स्थान पर बांदा (44.6) रहा। वाराणसी व उरई में भी पारा 43 डिग्री के पार चला गया। वहीं, हमीरपुर में (43.2), झांसी में (43.7) और सुल्तानपुर में (43.2) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी में 42.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में वर्ष 2018 व 2017 में अप्रैल माह में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.7 व 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। साफ है कि इस बार गर्मी के तेवर सख्त हैं। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.3 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।   

chat bot
आपका साथी