लखनऊ के संजीव जैसवाल की 'कोटा' को मिला लंदन इंडिपेंड फिल्म अवार्ड, जान‍िए इनका फ‍िल्‍मी सफर

संजीव के अनुसार वह अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में करते हैं। स्कार्पियो क्लब शूटिंग के लिए उन्हें खूब पसंद आता है। संजीव ने कोराेना के समय दो फिल्में बनाई थीं पहली कोटा और दूसरी बगावत। उन्होंने बताया कि बगावत का ट्रेलर अगले महीने आएगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:09 PM (IST)
लखनऊ के संजीव जैसवाल की 'कोटा' को मिला लंदन इंडिपेंड फिल्म अवार्ड, जान‍िए इनका फ‍िल्‍मी सफर
संजीव जैसवाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। जातिवाद समाज के लिए जहर है। स्थिति तब और घातक हो जाती है जब यह शहर शिक्षण संस्थानों तक पहुंचता है। एक मेडिकल विद्यार्थी की सच्ची कहानी पर केंद्रित फिल्म कोटा को लंदन इंडिपेंड फिल्म अवार्ड के लिए चुना गया है। फिल्म के निर्देशक संजीव जैसवाल गोमती नगर के रहने वाले हैं। अभिनेता अनिरुद्ध दवे इसमें मुख्य भूमिका में हैं। संजीव जैसवाल ने बताया कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। शुरू से ही मन सिनेमा में लगता था, इसलिए फिल्म मेकिंग से जुड़े।

2005 में पहली फिल्म फरेब प्रोड्यूस की थी। इसमें अभिनेता मनाेज बाजपेयी थे। फरेब की शूटिंग लखनऊ में ही हुई थी। इसके बाद संजीव जैसवाल का निर्देशन का सफर शुरू हुआ। संजीव के अनुसार किसी भी कला की तरफ रुझान जन्मजात होता है। खुद में छिपे हुनर को बस तराशने की जरूरत होती है। संजीव ने बताया कि 2012 में फिल्म शुद्र, 2019 में फिल्म प्रणाम आई।

संजीव के अनुसार वह अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में करते हैं। स्कार्पियो क्लब शूटिंग के लिए उन्हें खूब पसंद आता है। संजीव ने कोराेना के समय दो फिल्में बनाई थीं, पहली कोटा और दूसरी बगावत। उन्होंने बताया कि बगावत का ट्रेलर अगले महीने आएगा। संजीव कहते हैं, कई सारी कहानियां हमारे आस-पास ही बिखरी हैं, हम देखना चाहेंगे तो देखेंगे, नहीं देखना चाहेंगे तो नहीं देखेंगे। कोटा फिल्म के जरिए जातिवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश देने का प्रयास किया है। संजीव ने बताया कि कोटा दिसंबर अंत तक रिलीज करेंगे। वहीं, बगावत फिल्म फरवरी में आएगी।

chat bot
आपका साथी