हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद लखनऊ के रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है हुक्का, कराया गया सील

लखनऊ सप्रू मार्ग स्थित बेक एंड फ्लेम रेस्टोरेंट में हजरतगंज पुलिस ने मारा छापा। रेस्टोरेंट से 12 हुक्का पाइप विभिन्न प्रकार के फ्लेवर व अन्य सामान बरामद। रेस्टोरेंट संचालक समेत चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:42 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:42 AM (IST)
हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद लखनऊ के रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है हुक्का, कराया गया सील
लखनऊ : सप्रू मार्ग स्थित बेक एंड फ्लेम रेस्टोरेंट में हजरतगंज पुलिस ने मारा छापा।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के सप्रू मार्ग पर रेस्टोरेंट में रोक के बावजूद हुक्का परोसा जा रहा था। हजरतगंज पुलिस ने बुधवार देर रात में छापेमारी कर 12 हुक्का बरामद किए। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक, रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। रेस्टोरेंट संचालक इलियाश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।  

इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात में रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गठित कर बेक एंड फ्लेम रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान वहां रेस्टोरेंट्स का संचालक और अन्य कर्मचारी लोगों को हुक्का परोस रहे थे। पुलिस ने रेस्टोरेंट से 12 हुक्का, पाइप, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। 

गौरतलब है कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद राजधानी में हुक्का बार प्रतिबंधित किया गया था। कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया था। इसके बाद से लखनऊ पुलिस ने विभिन्न हुक्का बार में छापेमारी कर चुकी है। विभूतिखंड, अलीगंज, राजाजीपुरम और हजरतगंज समेत कई इलाकों में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से लोगों को हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इससे पहले भी कई कर्मचारियों और हुक्का बार के संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। बावजूद इसके अभी भी कुछ रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी