Good News: लखनऊ के खिलाड़ी भी होंगे मालामाल, राजधानी में आइपीएल की तर्ज पर हॉकी लीग कराने की तैयारी

अब तक अमूनन यह क्रिकेट में देखने को मिलता था कि क्लब स्तर का खिलाड़ी भी खेल से ठीक ठाक पैसे कमा लेता है। इसलिए खेल को जारी रखने और उसे बतौर करियर बनाने में दिक्कत नही होती है। लखनऊ में एक लीग शुरू होने जा रही है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:11 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 02:39 PM (IST)
Good News: लखनऊ के खिलाड़ी भी होंगे मालामाल, राजधानी में आइपीएल की तर्ज पर हॉकी लीग कराने की तैयारी
लखनऊ हॉकी लीग में सिर्फ स्थानीय खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

जागरण संवददाता, लखनऊ। अब तक अमूनन यह क्रिकेट में देखने को मिलता था कि क्लब स्तर का खिलाड़ी भी खेल से ठीक ठाक पैसे कमा लेता है। इसलिए खेल को जारी रखने और उसे बतौर करियर बनाने में दिक्कत नही होती है। मगर दूसरे खेलों के खिलाड़ियों के लिये अपने खेल को जारी रख पाना क्रिकेटर की तरह आसान नही है। मगर टोक्यो ओलंपिक की सफलता ने दूसरे खेलों में भी जान डाल दी है। हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण इस खेल को जो लोकप्रिय त मिली है उनको सही दिशा में भुनाने के लिए तमाम तरह की कोशिशें शुरू हो गयी है। लखनऊ हॉकी लीग भी कुछ इसी तरह की कोशिश है जो लोकल खिलाड़ियों के न केवल एक बड़ा मंच बनेगी बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी इसकी वजह से बदलेगी।

लखनऊ हाकी जल्दी ही एक लीग शुरू करने जा रही है जो बिल्कुल इंडियन प्रीमियर लीग की तरह होगी। इसकी खास बात है कि इसमें केवल लखनऊ से संबंधित क्लबो के खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका दिया जाएगा। हाकी लीग के सचिव अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि हाकी की सफलता का फायदा प्रतिभावन खिलाड़ियों को मिलना चाहिए। इसी मकसद से इस लीग की शुरुआत की जा रही है। इस लीग में आठ फ्रेंचाइजी अपनी टीम चुनेगी। जो भी स्थानीय खिलाड़ी बोली में शामिल होंगे सबकी नीलामी होगी। इससे खिलाड़ियों को आर्थिक मदद मिलेगी और वह अपने खेल को आगे जारी रख पाएंगे।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश मिश्रा का कहना है कि इस तरह की लीग हर शहर में होनी चाहिए जिससे क्लब स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा। दरअसल लखनऊ किसी जमाने मे हाकी की नर्सरी रहा है। यहा से एक से एक धुरंधर हाकी खिलाड़ी निकले है। आरपी सिंह, सैयद अली। सुजीत कुमार, रजनीश, शकील, रविंदर पाल जैसे तमाम खिलाड़ी लखनऊ से निकले है। मगर बीते कुछ सालों में हॉकी में वह करेंट नजर नही आ रहा था। टोक्यो के बाद एक बार फिर उम्मीद नजर आ रही है। 

chat bot
आपका साथी