Republic Day in Lucknow: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ वासियों को तोहफा, सिर्फ 10 रु. में मल्टीप्लेक्स में देखें ये फिल्में

Republic Day in Lucknow 26 जनवरी को देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन। दस रुपये शुल्क पहले आओ पहले पाओ में प्रवेश। प्रशासन की ओर से हमेशा स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को निश्शुल्क फिल्में दिखाई जाती रही इस बार आम लोगों को भी देशभक्ति की फिल्में देखने का मौका।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 09:35 PM (IST)
Republic Day in Lucknow: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ वासियों को तोहफा, सिर्फ 10 रु. में मल्टीप्लेक्स में देखें ये फिल्में
Republic Day in Lucknow: 26 को देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन। दस रुपये शुल्क, पहले आओ पहले पाओ में प्रवेश।

लखनऊ, जेएनएन। Republic Day in Lucknow: गणतंत्र दिवस पर इस बार जिला प्रशासन ने लखनऊ वासियों को तोहफा दिया है। 26 जनवरी को मल्टीप्लेक्स और पीवीआर में आम लोगों के लिए देशभक्ति की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए दस रुपये शुल्क देना होगा। प्रशासन ने 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर प्रवेश देने का फैसला किया है। 

राजधानी में प्रशासन की ओर से हमेशा स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों को निश्शुल्क फिल्में दिखाई जाती रही हैं, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस पर आम लोग भी फिल्म देख सकेंगे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, इस बार आम लोगों को भी देशभक्ति की फिल्में देखने का मौका प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। केवल दस रुपये का टिकट लेकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। 

इन फिल्मों का होगा प्रसारण  राज़ी : रिवर साइड गोमतीनगर तीन बजे से। ढाई बजे से आइनॉक्स गार्डन रायबरेली रोड। फन मल्टीप्लेक्स गोमतीनगर 12 बजे से। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक : पीवीआर आलमबाग 1:30 बजे से। पीवीआर सहारागंज एक बजे। पीवीआर सिंगापुर मॉल एक बजे से। वेब मल्टीप्लेक्स एक बजे से। सिनेपोलिस वन अवध गोमतीनगर 12:30 बजे से, पीवीआर साहू 12:15 बजे से, नावेल्टी लालबाग 12 बजे से। मिशन मंगल : आइनॉक्स क्राउन हॉल 12 बजे, आइनॉक्स प्लासियो तीन बजे से।  

chat bot
आपका साथी