Corona Vaccination in Lucknow: टीकाकरण में नया रिकार्ड, लखनऊ में आंकड़ा दो लाख के पार

लखनऊ ज‍िला प्रशासन की ओर से 433 स्थानों पर 991 बूथ बनाए गए थे जहां करीब दो लाख आठ हजार लोगों को टीका लगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने महाभियान की कमान संभाली। डीएम सबसे पहले सहारा अस्पताल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:33 PM (IST)
Corona Vaccination in Lucknow: टीकाकरण में नया रिकार्ड, लखनऊ में आंकड़ा दो लाख के पार
433 जगहों पर बनाए गए 991 बूथों पर लगाए गए टीके।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन ने टीकाकरण के अपने ही रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने दो लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर जिले को कोरोना मुक्त करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया। सोमवार को महाभियान में दो लाख 48 हजार 300 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पिछली बार लगभग डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

इस बार प्रशासन की ओर से 433 स्थानों पर 991 बूथ बनाए गए थे, जहां करीब दो लाख आठ हजार लोगों को टीका लगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने महाभियान की कमान संभाली। डीएम सबसे पहले सहारा अस्पताल पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद डीएम आइएमआरटी बिजनेस स्कूल पहुंचे। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर वालंटियर्स अलर्ट रहें और दिव्यांगों को बूथ तक पहुंचाएं। सभी सेक्टर और जोन में मजिस्टे्रेट व जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया था।

सोमवार को बलरामपुर चिकित्सालय, डा. एसपीएम चिकित्सालय, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, केजीएमयू, लोहिया, बीआरडी चिकित्सालय महानगर, रामसागर मिश्र चिकित्सालय साढ़ामऊ, सौ शैय्या चिकित्सालय ठाकुरगंज, झलकारी बाई, अवंती बाई चिकित्सालय तथा 19 नगरीय एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 104 वर्क प्लेस सीबीसी सहित सात अन्य स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके लिए आनलाइन स्लाट बुकि‍ंग के अतिरिक्त तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा भी दी गई।

chat bot
आपका साथी