लखनऊ के एक घर में बदमाश घुसने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस अंदर घुसी तो रह गई हैरान..

लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच के एक घर में चोर घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गायत्री यादव पत्नी राजेश यादव अपने बेटे के साथ छत पर टहल रही थी। कुछ देर बाद देखा कि दरवाजा अंदर से बंद हो गया है।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 03:08 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 03:08 PM (IST)
लखनऊ के एक घर में बदमाश घुसने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस अंदर घुसी तो रह गई हैरान..
लखनऊ में जानकीपुरम एच सेक्टर में चोर की सूचना के बाद पुलिस ने ली तलाशी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एच के एक घर में चोर घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। घरवालों के शोर मचाने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि गायत्री यादव पत्नी राजेश यादव अपने बेटे के साथ दो मंजिला मकान की छत पर मंगलवार देर शाम टहल रही थी। कुछ देर बाद जब वह जीने के गेट पर पहुंची और उन्होंने धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। गायत्री ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया और घर में बदमाश होने की आशंका जाहिर कर पड़ोसी को बताया।

आनन फानन पड़ोसियों ने गुडंबा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गुडंबा मो. अशरफ भारी पुलिस बल के साथ तत्परता से पहुंचे। पीआरवी की कई गाड़ियां भी पहुंच गई। आस पड़ोस के लोगों की मकान के पास भीड़ जुट गई। पुलिस ने पूरे मकान की घेराबंदी की और पोजीशन ले ली। सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर खड़े लोगों को मकान से दूर किया। पुलिस कर्मी घर के अंदर पीछे के रास्ते से कूदे। इसके बाद पूरे मकान की तलाशी ली। मकान में कोई मिला नहीं। जीने पर पुलिस कर्मी पहुंचे तो वहां देखा की सिटकनी अपने आप अंदर से लग गई थी। इस घटना से सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए।

दरवाजा जोर से खींचने से नीचे की सिटकनी खुद हो गई थी बंदः पुलिस के अनुसार छत पर जब गायत्री गई तो उन्होंने जोर से दरवाजा खींचा था। तभी सिटकनी गिर गई थी। इससे दरवाजा अंदर से खुद बंद हो गया था। मगर जब वह दोबारा अंदर जाने लगी तो दरवाजा बंद देख घबरा गई। इस दौरान उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया था। घर में बदमाश नहीं होने पर गायत्री और आस पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत मोहल्ले मेंं पुलिस गश्त बढ़ी दी गई है। गायत्री को समझा-बुझाकर ढांढस बंधाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी