महिला सशक्तिकरण पर UP सरकार का फोकस, अब उदा देवी पार्क में बनेगा ओपेन जिम

लविप्रा उपाध्यक्ष के सामने उठाई गोमतीनगर विस्तार योजना के समस्त अपार्टमेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था की मांग। अपार्टमेंट में पार्क का सुन्दरीकरण व झूले लगेंगे। दो मार्च को भी वेबीनार होगा वेबीनार में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर समाज सेविका कुसुम कमल सहित लविप्रा के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:56 AM (IST)
महिला सशक्तिकरण पर UP सरकार का फोकस, अब उदा देवी पार्क में बनेगा ओपेन जिम
लविप्रा उपाध्यक्ष के सामने उठाई गोमतीनगर विस्तार योजना के समस्त अपार्टमेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था की मांग।

लखनऊ, जेएनएन। महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने वेबीनार के जरिए समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। दो मार्च को भी वेबीनार होगा, वेबीनार में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, समाज सेविका कुसुम कमल सहित लविप्रा के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

उधर, डीएम व लविप्रा उपाध्यक्ष अभिषेक ने आगामी तीन माह में सभी अपार्टमेंट पार्क  सोमवार को हुए वेबीनार में आरडब्लूए की महिलाएं एवं शहर के तमाम क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों व समाजसेवी द्वारा प्रतिभाग किया गया।वेबीनागर में  गोमतीनगर विस्तार योजना के समस्त अपार्टमेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। अपार्टमेंट में ग्रीन गैस पाइपलाइन, अपार्टमेंट्स में बच्चों की खेलने के लिए झूले उपलब्ध करवाने की बात भी उठाई। वहीं उदा देवी पार्क में ओपेन जिम लगाया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने मिशन शक्ति के अभियान से जुड़े लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर:- 05224523023 की व्यवस्था एवं वीरांगना उदा देवी पार्क में ओपेन जिम लगाने के लिए भी आश्वासन दिया। प्रकाश ने कहा कि जिन प्रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, उनके लिए बैठक रखकर समस्याओं के समय बद्ध निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।

वेबिनार में डीसीपी महिला अपराध नियंत्रण मिशन रुचिता चौधरी, समाजसेवी नम्रता पाठक रीता मित्तल समेत कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वेबीनार का संचालन संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने किया। नायब तहसीलदार स्निग्धा चतुर्वेदी द्वारा वेबीनार समन्वय किया गया।

chat bot
आपका साथी