Lucknow COVID-19 News: संक्रमितों की मदद को लखनऊ में सेक्टरवार तैनात हुए अधिकारी, कई नंबर बंद तो कहीं सेवा उपलब्ध नहीं

Lucknow COVID-19 News लखनऊ में बंटे सेक्टरों में तैनात अधिकारी जानकारी का दिखा अभाव। दैनिक जागरण की ओर से रविवार को तैनात अधिकारियों के नंबर की पड़ताल की गई तो कई अधिकारियों के नंबर बंद थे तो कई जानकारी के अभाव में गलत जानकारी दे रहे थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:03 AM (IST)
Lucknow COVID-19 News: संक्रमितों की मदद को लखनऊ में सेक्टरवार तैनात हुए अधिकारी, कई नंबर बंद तो कहीं सेवा उपलब्ध नहीं
Lucknow COVID-19 News: तैनात अधिकारियों के नंबर की पड़ताल, जानकारी का दिखा अभाव।

लखनऊ [जितेंद्र उपाध्याय]। Lucknow COVID-19 News: कोरोना संक्रमित मरीजों की भर्ती और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर जोनवार अधिकारियों की तैनाती की गई। दैनिक जागरण की ओर से रविवार को तैनात अधिकारियों के नंबर की पड़ताल की गई तो कई अधिकारियों के नंबर बंद थे तो कई जानकारी के अभाव में गलत जानकारी दे रहे थे। आशियाना के लिए लगाए गए डाक्टर से लोकबंधु में संक्रमित मरीज की भर्ती के लिए कहा गया तो उन्होंने बिना कोरोना जांच रिपार्ट के कैसे भर्ती होने की बात कही। पेपर में आने की बात पर उन्होंने कहा कि पेपर वाले जो छापते रहते हैं। मैं डाक्टर से बात करता हूं। लोहिया अस्पताल में बेड कर जानकारी मांगी गई तो एक अधिकारी होने और दूसरा न होने की बात कही गई। ऐसे में मरीजों का क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

रियलटी चेक 

आशियाना-पारा

अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय-9454416496, समय दोपहर 3:02 बजे, घंटी गई, फोन नहीं उठा उप निदेशक परिवार कल्याण, रविकांत-8542821348,समय दोपहर 3:04 बजे, घंटी गई, फोन नहीं उठा सहायक विकास अधिकारी पंचायत,अनिल कुमार मिश्रा-9005373400,समय दोपहर 3:05 बजे, घंटी गई, बात हुई, लोकबंधु में भर्ती न होने की बात कही तो उन्होंने ओपी चौधरी का नंबर देकर ट्राई करने के लिए कहा। डा.अशोक कुमार,कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी-6387761660,समय दोपहर 3:08 बजे, लोकबंधु में भर्ती  होने की बात कही गई तो उन्होंने तुरंत बात करने के लिए कहा और मरीज का नाम पूछा। बिना कोविड रिपोर्ट के कोई कैसे भर्ती करेगा।

गुडंबा

उप जिलाधिकारी बीकेटी-9454416493,समय दोपहर 3:15 बजे, घंटी गई, फोन उठा और जांच रिपोर्ट की डिटेल मांगी। हीरालाल गौतम-9839277944,समय दोपहर 3:18 बजे, घंटी गई, फोन उठा और उन्होंने इंट्रीगल में भर्ती होने के लिए कहा, बिना रिपोर्ट के भर्ती का शासनादेश आने की बात कही, कोई दिक्कत हो तो फोन करने के लिए कहा। डा.दिलीप भार्गव अधीक्षक सामुदायिक केंद्र गुडंबा-7007719435 समय दोपहर 3:25 बजे, फोन बंद था।

अलीगंज-मड़ियांव अपर नगर मजिस्ट्रेट सात-9454416500, समय दोपहर 3:26 बजे, फोन बंद था। प्रेम पाल सिंह-7571043732, समय दोपहर 3:27 बजे, इंकमिंग सेवाएं स्थगित हैं। जितेंद्र यादव-9935306333, समय दोपहर 3:28 बजे, गलत नंगर है बीपी भार्गव ने नंबर उठाया। उन्होंने बताया कि मेरा नंबर कैसे चल गया जानकारी नहीं है। डा.प्रियंका यादव-अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज-7054611610, समय दोपहर 3:32 बजे, फोन नेटवर्क से बाहर है।

चिनहट-गाजीपुर

उप कृषि निदेशक डा.सीपी श्रीवास्तव-9415157781,समय दोपहर 3:34 बजे, घंटी गई, फोन उठा और कोरोना अस्पताल की जानकारी दी गई। भर्ती में दिक्कत होने पर फोन करने की बात कही गई। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी-9452313020,समय दोपहर 3:38 बजे, घंटी गई, फोन उठा और अस्पताल की जानकारी दी गई। डा.सुरेश पांडेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  चिनहट-9453146331,समय दोपहर 3:02 बजे, नंबर बिजी रहा।

सरोजनीनगर, पीजीआइ व बंथरा

उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर-9454416511समय दोपहर 3:42 बजे, घंटी गई, फोन उठा और ऑक्सीजन के लिए कही और देखने की जानकारी मिली। अरविंद त्रिपाठी-9935670709 समय दोपहर 3:51 बजे, घंटी गई, फोन उठा, चुनाव में ड्यूटी होने की बात कही गई। कमलेश जायसवाल-9450020915समय, दोपहर 3:53 बजे, फोन पर इंकमिंग की सुविधा नहीं है। डा.अंशुमान अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजनीनगर-9415787825 समय, दोपहर 3:54बजे, घंटी गई,आरटीपीसीआर की जानकारी दी गई।

कैसरबाग, अमीनाबाद व नाका हिंडोला गोविंद डिप्टी कलेक्टर-9717014868, समय दोपहर 3:56 बजे, भर्ती की जानकारी के साथ ही पांच से सात मिनट में इंतजाम की बात कही गई। उन्होंने पलटकर फोन कर संक्रमित की पूरी डिटेल मांगी। शशि कुमार-9999944751समय दोपहर 3:59 बजे, घंटी गई, फोन नहीं उठा,लेकिन बैक काल आई और पूरी जानकारी दी गई। नरेंद्र बहादुर सिंह-9450627558 समय, शाम 4:02 बजे, फोन बिजी रहा। डा.रितेश द्विवेदी,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेडक्रांस- 9453059118 समय शाम 4:03 बजे, घंटी गई, फोन उठा और आरटीपीसीआर की जानकारी दी गई।

इंदिरानगर- महानगर अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम-9454416498 समय,शाम 4:14 बजे, सेवा उपलब्ध नहीं है। विवेक भार्गव-9415766576 समयशाम 4:16 बजे, मेरी जगह कोई और है, उनका नंबर डायसल कर लीजिए। बाबूलाल वर्मा-9415787051समयशाम 4:18 बजे, फोन उठा ड्येटी कटने की जानकारी दी गई। डा.रुबीना अकील,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरानगर-9453479456, समयशाम 4:20 बजे, फोन पर इनकमिंग सुविधा नहीं है।

आलमबाग-कृष्णानगर खंड विकास अधिकारी-9454465469 समय,शाम 4:27 बजे, फोन उठा और पूरी जानकारी दी गई। तहसीलदार-9454416503 समय,शाम 4:29 बजे, यह सेवा उपलब्ध नहीं है। संजय भारती-9454414480 समय,शाम 4:31बजे, फोन उठा और पूरी जानकारी दी गई। डा.शाहिद रजा,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आलमबाग-8874201726 समय,शाम 4:32 बजे,फोन उठा और आरटीपीसीआर की जानकारी दी गई।

तालकटोरा, ऐशबाग, बाजारखाला व टुड़ियागंज सूर्यकांत त्रिपाठी-एसीएम-छह-9454416499 समय,शाम 4:32 बजे,फोन नहीं उठा। अनिल जोशी-9415422870 समय,शाम 4:36 बजे,फोन उठा और कोरोना संक्रमित होने की वजह से दूसरे से जानकारी लेने की बात कही। डा.मंजू चौरसिया,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐशबाग-9670909326 समय,शाम 4:38 बजे,फोन नहीं उठा।

हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम-9415005008 समय,शाम 4:40 बजे,फोन उठा और अस्पताल की जानकारी दी गई। धीरेंद्र यादव-9473824532समय,शाम 4:42 बजे,फोन उठा और भर्ती होने वाले मरीज की जानकारी मांगी गई और दिक्कत पर फोन करने की बात कही गई। डा.वाइके सिंह,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवल किशोर रोड-9451954718,समय,शाम 4:32 बजे,फोन उठा और सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक आरटीपीसीआर जांच की जानकारी दी गई।

वजीरगंज-ठाकुरगंज नगर मजिस्ट्रेट-9415005007 समय,शाम 4:48 बजे,फोन की सेवा उपलब्ध नहीं है। अनिल सक्सेना-9415167734 समय,शाम 4:51 बजे,फोन नहीं उठा। अजीत कुमार-8765513474 समय,शाम 4:53 बजे,फोन नहीं उठा। डा.शिखा रावत,अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्वर जुबली-9936062304 समय,शाम 4:56 बजे,फोन उठा और जांच की जानकारी दी गई।

जानकीपुरम-विकासनगर नरीश साहू जिला पंचायत राज अधिकारी-9451600220,समय,शाम 4:57 बजे,फोन उठा और जगरानी या इंट्रीगल में भर्ती की जानकारी दी गई। तहसीलदार सदर-9454416505 समय,शाम 4:59 बजे,फोन उठा और खाली बेड की उपलब्धता की जानकारी दी गई। आरपी सिंह-8127234444,समय,शाम 5:02 बजे,फोन उठा और खुद कोरोना  संक्रमित होने की जानकारी दी गई। डा.विनय कुमार,कार्यालय सीएमओ-8887895505 समय,शाम 5:02 बजे,फोन उठा और जांच की जानकारी दी गई।

गोमतीनगर-विभूतिखंड उपजिलाधिकारी सदर-945441649समय,शाम 5:06 बजे, सेवा अभी उपलब्ध नहीं है। लोकेश त्रिपाठी-9454164781समय,शाम 5:07 बजे,नंबर बिजी था बाद में कॉल बैक करके जानकारी दी गई। जयराज तोमर-9838339966 समय,शाम 5:02 बजे,फोन उठा और जांच केंद्रों की जानकारी दी गई। नवल प्रकाश-7991203512 समय,शाम 5:09 बजे,फोन नंबर उपयोग में नहीं है। डा.अतुल कुमार वर्मा,कार्यालय सीएमओ-9648543523समय,शाम 5:11 बजे,नंबर मौजूद नहीं है।

सआदतगंज, चौक व हसनगंज अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय-7905685215समय,शाम 5:12 बजे,फोन उठा और नंबर गलत होने और फिर  एसीएम प्रथम का नंबर दिया गया। मुकेश पांडेय-9412632538 समय,शाम 5:15 बजे,फोन उठाया और स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई। वीरेंद्र कुमार वर्मा-9415467645 समय,शाम 5:17  बजे,फोन नहीं उठा। डा.प्रीति श्रीवास्तव-कार्यालय सीएमओ-9450097172,समय,शाम 5:17 बजे,फोन उठा और जांच की जानकारी दी गई।

कैंट-मानकनगर ज्योत्सना यादव डिप्टी कलेक्टर-9650193467समय,शाम 5:20 बजे,फोन उठा और संक्रमित की रिपोर्ट मांगी गई। आनंद तिवारी-8808811113 समय, शाम 5:22 बजे,फोन उठा लेकिन नंबर प्रवीण गुप्ता है, संक्रमित अस्पताल की जानकारी न होने की बात कही गई। एमके सिंह-8318530129 समय,शाम 5:28 बजे,फोन उठा और कोरोना जांच केंद्र की जानकारी दी गई। डा.मीनाक्षी-कार्यालय सीएमओ-9936869863 समय,शाम 5:30 बजे,फोन उठा और जांच रिपोर्ट न मिलने पर खुद को निगेटिव मानने की जानकारी दी।

गोमतीनगर विस्तार अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ-945071444 समय,शाम 5:33 बजे,यह सेवा अभी उपलब्ध नही है। निधि वाजपेयी-9651547492 समय,शाम 5:34 बजे,फोन उठा और राम मनाेहर लोहिया अस्पताल में बेड खाली होने और दिक्कत पर फोन करने की  बात कही गई। नेक सहाय यादव-9450765091 समय,शाम 5:37 बजे,फोन उठा, लोहिया में ऑक्सीजन बेड न होने की जानकारी दी गई। डा.डीके सिंह, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी-9415952231 समय, शाम 5:40 बजे, फोन नंबर गलत है। 

chat bot
आपका साथी