Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में एक माह बाद कोरोना संक्रमण की घटी रफ्तार, 1436 नए मिले संक्रमित; 26 ने गवाईं जान

Lucknow COVID-19 News लॉकडाउन के बाद से ही लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 23609 हुई। अब तक 2088 ने गंवाई जान 201655 हुए डिस्चार्ज। संक्रमण में भी स्थाई रूप से गिरावट स्थिर नहीं रह रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:56 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:08 AM (IST)
Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में एक माह बाद कोरोना संक्रमण की घटी रफ्तार, 1436 नए मिले संक्रमित; 26 ने गवाईं जान
Lucknow COVID-19 News: सक्रिय मरीजों की संख्या 23609 हुई। अब तक 2088 ने गंवाई जान, 201655 हुए डिस्चार्ज।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस आक्रमक होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 26 ने जान गवाईं है। जबकि 1436 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, पिछले चार हफ्ते के बाद संक्रमण के मामलों में कमी आई है। इससे मरीज कम मिलने से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। 

29 अप्रैल से जारी लॉकडाउन के बाद से ही कोरोना संक्रमितों की संख्या लखनऊ में लगातार घट रही है। मगर मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। संक्रमण में भी स्थाई रूप से गिरावट स्थिर नहीं रह रही है। इससे विशेषज्ञ भी संशय में पड़े हुए हैं। मौजूदा ट्रेंड में गिरावट के बाद भी अभी वह इसे निरंतर जारी रहने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कह पा रहे। 

बता दें, इससे पहले सात अप्रैल को 1333 लोग पॉजिटिव हुए थे। आठ अप्रैल के बाद फिर कभी भी इस दौरान कोरोना मरीजों की संख्या इससे पहले 1500 के नीचे नहीं आई। इससे राहत तो है। मगर मौतों में संक्रमण के हिसाब से गिरावट नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है। ज्यादातर मरीज अभी भी समय से भर्ती नहीं हो पाने व जरूरत के मुताबिक इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ रहे हैं।

सक्रिय मरीजों की संख्या 24 हजार से कम हुई: रविवार को 3546 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या अब 24 हजार से नीचे 23 हजार 609 पर आ गई है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक लखनऊ में मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या लगातार संक्रमितों से ज्यादा चल रही है। अब तक दो लाख 1655 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। जबकि दो लाख 27 हजार 352 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लखनऊ में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा अब 2088 पहुंच चुका है।

chat bot
आपका साथी