Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में नहीं थम रही कोरोना से मौतों की रफ्तार, 24 घंटे में 26 ने गंवाई जान; 1274 नए संक्रमित

Lucknow COVID-19 News 35 दिनों बाद 1300 से भी कम 1274 संक्रमित पाए गए। 24 घंटे में होमआइसोलेशन व अस्पतालों में भर्ती कुल 2915 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। मौतों का कुल आंकड़ा 2114 पहुंच गई है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 08:36 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:05 AM (IST)
Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में नहीं थम रही कोरोना से मौतों की रफ्तार, 24 घंटे में 26 ने गंवाई जान; 1274 नए संक्रमित
Lucknow COVID-19 News: लखनऊ में मौतों का कुल आंकड़ा 2114 पहुंच गई है।

लखनऊ, जेएनएन।  Lucknow COVID-19 News: लॉकडाउन के बाद से ही राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार घट रहा है। मगर मौतें थमने का नाम नहीं ले ही रही हैं। सोमवार को करीब 35 दिनों बाद 1300 से भी कम 1274 संक्रमित पाए गए। हालांकि, इतने कम संक्रमित होने के बावजूद 26 मरीजों की वायरस ने जान ले ली। मौतों में कमी नहीं आना चिंता का सबब बना हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे में होमआइसोलेशन व अस्पतालों में भर्ती कुल 2915 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। यह संख्या संक्रमितों की संख्या का लगभग दो गुना है। उधर, मौतों का कुल आंकड़ा 2114 पहुंच गई है। 

हालांकि, इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या घटने से भी राहत महसूस की जा रही है। एक माह के दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या करी 38 हजार तक कम हुई है। सोमवार के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में अब कुल 21 हजार 941 मरीज रह गए हैं। 

जांच घटने से कम हो रहे रोगी: ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में जांच पहले से ही बंद चल रही है। लॉकडाउन की वजह से मरीज जांच कराने नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पहले जहां रोजाना 35 हजार तक जांच कर रहा था, वहीं अब यह आंकड़ा 17 हजार के आसपास ही सिमट गया है। इससे संक्रमण तो जरूर कम हो रहा है। मगर मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

chat bot
आपका साथी