Lucknow Coronavirus News Update: लखनऊ में 325 नए मरीज, अस्पताल में पांच की थमीं सांसें

Lucknow Coronavirus News Update राजधानी में नवंबर में मरीजों की तादाद दोबारा बढ़ने लगी है। सिर्फ 15 तारीख को 24 घंटे में 155 केस दर्ज किए गए। शेष दिनों में 250 -394 तक मरीज दर्ज किए गए। बुधवार को 325 और मरीज पाए गए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:05 AM (IST)
Lucknow Coronavirus News Update: लखनऊ में 325 नए मरीज, अस्पताल में पांच की थमीं सांसें
लखनऊ में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि‍, कई को नोटिस जारी।

लखनऊ, जेएनएन। शहर में कोरोना के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार कर गया। वहीं पांच लोगों की अस्पताल में सांसें थम गईं। राजधानी में नवंबर में मरीजों की तादाद दोबारा बढ़ने लगी है। सिर्फ 15 तारीख को 24 घंटे में 155 केस दर्ज किए गए। शेष दिनों में 250 -394 तक मरीज दर्ज किए गए। बुधवार को 325 और मरीज पाए गए। वहीं पांच मरीजों की अस्पताल में सांसें थम गईं। इसके साथ ही196 रोगियों ने वायरस काे हराने में कामयाबी हासिल की।

हेल्थ टीम ने 9,805 लोगों के सैम्पल लिए। इन्हें जांच के लिए पीजीआइ, केजीएमयू, लोहिया अस्पताल की लैब भेजे गए। वहीं सर्वाधिक मरीज इंदिरा नगर में 29, गोमती नगर में 36, रायबरेली रोड के 22, आलमबाग के 16, चौक के 17, कृष्णानगर के 10, हजरतगंज के 15 महानगर के 12, विकास नगर के 10 ,जानकीपुरम के 10, अलीगंज के 13 मरीज पाए गए। वर्तमान में होमआइसोलेशन में 2305 रोगी पाए गए।

फैजुल्लागंज में 61 बीमार

शहर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। मेडिकल मोबाइल वैन द्वारा श्याम विहार फैजुल्लागंज में रोगियों की जांच की गई। इस दौरान 61 लोगों की जांच कर दवा दी गई। 12 घरों में जांच के दौरान लार्वा पाया गया। इन्हें नोटिस जारी की गई। इसके अलावा अलीगंज, इंदिरा नगर में दो डेंगू के रोगी पाए गए।

chat bot
आपका साथी