लखनऊ विवि की बीटेक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से, 70 प्रश्न में से 35 करने होंगे हल

इंजीनियरिंग फैकल्टी के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने बताया कि बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित नए परिसर में होंगी। परीक्षा का समय एक घंटे का होगा। इसमें आब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। 0 प्रश्नों में से 35 हल करने होंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 09:49 AM (IST)
लखनऊ विवि की बीटेक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जनवरी से, 70 प्रश्न में से 35 करने होंगे हल
विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विश्वविद्यालय ने फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के तहत संचालित बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू होकर आठ फरवरी तक चलेंगी। इसका समय सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर विस्तृत कार्यक्रम अपलोड कर दिया है।

इंजीनियरिंग फैकल्टी के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. आरएस गुप्ता ने बताया कि बीटेक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित नए परिसर में होंगी। परीक्षा का समय एक घंटे का होगा। इसमें आब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। 70 प्रश्नों में से 35 हल करने होंगे। 50 फीसद की चाइस रहेगी। प्रत्येक प्रश्न के दो अंक निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि बीटेक तृतीय सेमेस्टर में लेट्रल एंट्री वाले छात्रों को छोड़ कर सभी की परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं 11 दिन तक चलेंगी।

जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब जल्द ही इसके प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी होंगे। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल आदि प्रतिबंधित रहेगा।

ये हैं परीक्षाओं की तिथियां 29 जनवरी 31 जनवरी 2 फरवरी 4 फरवरी 6 फरवरी 8 फरवरी

इन विषयों की होगी परीक्षाएं

सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्प्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मकैनिकल इंजीनियरिंग। 

chat bot
आपका साथी