लखनऊ की प्रेमिका से मिलने हरदोई से आया प्रेमी, पिकनिक स्पॉट के जंगल में अचेत मिले दोनों; दृश्य देख दंग रह गए लोग

लखनऊ पिकनिक स्पॉट के जंगल में पहले टहलते रहे प्रेमी युगल। फिर अचेत अवस्था में मिले। अलीगंज की युवती और हरदोई का रहने वाला है युवक। युवक अक्सर युवती के घर आता जाता था। मामले की छानबीन कर रही पुलिस।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:41 AM (IST)
लखनऊ की प्रेमिका से मिलने हरदोई से आया प्रेमी, पिकनिक स्पॉट के जंगल में अचेत मिले दोनों; दृश्य देख दंग रह गए लोग
लखनऊ: पिकनिक स्पॉट के जंगल में पहले टहलते रहे प्रेमी युगल। फिर अचेत अवस्था में मिले। (प्रतीकात्मक फोटो)

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के पिकनिक स्पॉट जंगल में शनिवार देर शाम एक प्रेमी युगल अचेत पाए गए।  वहां से गुजर रहे लोगों दृश्य देख दंग रह गए। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी के मुताबिक, प्रेमी युगल ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

हरदोई से मिलने आया था प्रेमी...

दरअसल, युवक मूलरूप से हरदोई के शाहबाद का रहने वाला है। वहीं, किशोरी अलीगंज की रहने वाली है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और पूर्व परिचित हैं। युवक अक्सर युवती के घर आता जाता था। युवती शनिवार को घर से निकली थी। वहीं युवक भी उससे मिलने आया था। दोनों साथ में पिकनिक स्पॉट जंगल पहुंचे थे, जहां काफी देर तक वह टहलते रहे।

पुलिस का कहना है कि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने युवती के घरवालों को मामले के बारे में सूचित किया, जिसके बाद परिवारजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं युवक के घरवालों को भी घटना के बारे में बता दिया गया है, जो लखनऊ आ रहे हैं। अभी तक प्रेमी युगल के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी