लखनऊ का थाना बना बरातघर, कोविड प्रोटोकाल के साथ हुआ प्रेमी युगल का व‍िवाह

इंस्पेक्टर महिला थाना सुमित्रा देवी ने बताया कि अलीगंज इंदिरानगरी मार्ग फतेहपुर निवासी महेश कुमार और नरही निवासी कोमल शुक्ला के बीच प्रेम प्रसंग था और शादी करना चाहते थे। शादी के लिए कोमल के पिता रम्मू शुक्ला और घरवाले तैयार नहीं थे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 01:19 AM (IST)
लखनऊ का थाना बना बरातघर, कोविड प्रोटोकाल के साथ हुआ प्रेमी युगल का व‍िवाह
इंस्पेक्टर महिला थाना ने कराई शादी, हंसी खुशी से विदा हुई-दुल्हन।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी की हजरतगंज कोतवाली परिसर स्थित महिला थाना में बुधवार को एक प्रेमी-प्रेमिका के लिए सात जन्मों का बंधन बना। थाने को बरातघर बनाया गया और कोविड प्रोटोकाल के तहत दोनों की शादी हुई। दोनों ने पहले हाथ सैनिटाइज किए इसके बाद मास्क लगाकर एक-दूसरे को जयमाला डाला। शादी के बाद इंस्पेक्टर महिला थाना सुमित्रा देवी ने दोनों को आर्शिवाद दिया। इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई।

इंस्पेक्टर महिला थाना सुमित्रा देवी ने बताया कि अलीगंज इंदिरानगरी मार्ग फतेहपुर निवासी महेश कुमार और नरही निवासी कोमल शुक्ला दोनों जनपद मार्केट में एक शोरूम में नौकरी करते हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और शादी करना चाहते थे। शादी के लिए कोमल के पिता रम्मू शुक्ला और घरवाले तैयार नहीं थे। क्योंकि महेश दूसरी बिरादरी का है। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे और बालिग हैं। कोर्ट मैरिज की जानकारी होने पर रम्मू ने विरोध किया और थाने में महेश के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया महेश और कोमल दोनों एक दूसरे से अलग रहने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों को काफी समझाया गया पर वह नहीं माने।

इसके बाद घर वालों को समझाया गया, तो वह शादी के लिए तैयार हो गए। बुधवार को उन्हें बुलाया गया। महेश पक्ष से दो लोग और दो लोग कोमल के पक्ष से थाने पहुंचे। यहां जयमाला मंगवाकर पहले जयमाला को सैनिटाइज कराया गया फिर दूल्हा दुल्हन के हाथ। उसके बाद कोविड प्रोटोकाल के तहत दोनों मास्क भी लगाए थे। अन्य लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन किया। दोनों ने एक दूसरे को जयमाला डाला। फिर मिठाई खिलाई। घर वालों और अन्य ने मिठाई खिलाई। लिखापढ़ी करके दुल्हन को को दुल्हे के साथ विदा कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी