स्वास्थ्य मंत्री को देखने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लगा रहा मंत्रियों का तांता

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री की हालत में सुधार है। उन्हें देखने के लिए बुधवार सुबह से मंत्रियों व अफसरों का तांता लगा रहा।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 07:13 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री को देखने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लगा रहा मंत्रियों का तांता
स्वास्थ्य मंत्री को देखने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लगा रहा मंत्रियों का तांता

लखनऊ (जेएनएन)। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री की हालत में सुधार है। उन्हें देखने के लिए बुधवार सुबह से मंत्रियों व अफसरों का तांता लगा रहा। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने भी पहुंचकर हालचाल लिया।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ को चेस्ट पेन होने पर मंगलवार शाम पांच बजे भर्ती किया गया था। कैथ लैब में एंजियोग्राफी करने पर हृदय की दो धमनियों में ब्लॉकेज मिला। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चंद्र ने तीन स्टेंट डालकर उनकी एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद रात में देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वहीं बुधवार सुबह मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय समेत कई आइएएस अफसर ने पहुंचकर मंत्री का स्वास्थ्य जाना। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी समेत कई मंत्री पहुंचे। 

निदेशक डॉ. दीपक मालवीय के मुताबिक सिद्धार्थनाथ की हालत में सुधार होने पर बुधवार को उन्हें आइसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सब कुछ ठीक रहा तो गुरुवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी