Weather Forecast of UP: बदला मौसम का मिजाज, यूपी के कई जिलों में शुरू हुई बारिश

उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन आ गया। कई दिन तेज धूप और उमस भरे मौसम के बाद शुक्रवार दोपहर अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश सुलतानपुर व अमेठी समेत कई जिलों में हुई।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 02:32 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:33 PM (IST)
Weather Forecast of UP: बदला मौसम का मिजाज, यूपी के कई जिलों में शुरू हुई बारिश
उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर हल्‍की बारिश हुई।

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शुक्रवार दोहपर अमेठी और सुलतानपुर में हल्‍की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश की वजह से खेती को काफी नुकसान भी पहुंचा। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली और बादल के बाद तेज हवा और बरसात से खेती किसानी को काफी नुकसान हुआ है। 

सुलतानपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ था और चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई । दोपहर के करीब अचानक बादल छाने लगे तथा तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई । आधे घंटे तक तेज बरसात हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन खेती किसानी को बहुत नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में खेतों में गेहूं फसल की कटाई व मड़ाई तेजी से हो रही है जिस पर बरसात की मार से किसानों की मड़ाई व कटाई एक बारगी बंद हो गई है। 

यही हाल अमेठी में भी रहा यहां भी सुबह तेज धूप खिली रही। वहीं दोपहर बाद अचानक की मौसम में परिवर्तन हुआ। कई जगह पर तेज बारिश भी हुई। वहीं राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार की सुबह से धूप की तल्‍खी में कमी रही। 

chat bot
आपका साथी