UP Weather Forecast: यूपी के कई जिलों में आंधी पानी के साथ बारिश, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा समेत कई जिलों में बारिश

सुबह तराई में मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में कारे-कजरारे बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:52 AM (IST)
UP Weather Forecast:  यूपी के कई जिलों में आंधी पानी के साथ बारिश, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा समेत कई जिलों में बारिश
यूपी के बहराइच और गोंडा में बुधवार सुबह मौसम ने फिर करवट ली और तेज बारिश हुई।

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह काली घटा छाने लगी। कई क्षेत्रों में बारिश हुई वहीं कई जगह आंधी के साथ छींटे पड़े। वहीं बहराइच, बलरामपुरसुलतानपुर व गोंडा में भी बारिश हुई। बहराइच में सुबह तराई में मौसम ने फिर करवट ली। अचानक आसमान में कारे-कजरारे बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से गन्ना, मेंथा, उर्द, मूंग की फसलों को फायदा पहुंचा है, जबकि आम की फसलों को नुकसान। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी उठानी पड़ी। 

तराई में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। भोर में आसमान में काली घटाओं के साथ तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तकरीबन एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना रहा तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हल्की बौछारें पड़ने के बाद भोर में आसमान में काली घटायें छा गई और बारिश होने लगी। तकरीबन 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। मौसम में बदलाव से लोगों को उमस से निजात मिल गई। 

तेज आंधी और पानी के चलते शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गयी है। सिविल लाइन पावर हाउस से सप्लाई होने वाले शहर से सटे शेखदहीर की बिजली रात्रि से ही गायब है। आंधी पानी के दौरान बिजली सुबह तक सही नहीं हो सकी स्थानीय लोगों ने पावर हाउस में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

महसी संवादसूत्र के अनुसार आस पास के क्षेत्र में आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि तराई में मानसून के सक्रियता का यह प्रारंभिक चरण है। इसके पूरी तौर से सक्रिय होने के आसार हैं। प्रारंभिक चरण होने की वजह से वर्षा का वितरण काफी असमान है। शहर में भी बारिश की मात्रा में भिन्नता रही है।

हवाओं संग हुई बारिश, 50 गांवों की बत्ती गुल

गोंडा: बुधवार की भोर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश से गन्ना, उर्द व मूंग की फसलों को फायदा हुआ है। वहीं आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बादलों की आवाजाही जारी है। 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सुबह हल्की बारिश हुई है। मौसम साफ रहने की संभावना है।

सुलतानपुर: जिले में बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में  बादल छाए रहे आए तेज हवाएं चली,  जिससे लोगों को गर्मी से राहत रही।  है। सुबह दस बजे करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई और मौसम सुहाना हो गया।

हवाओं संग हुई बारिश, गन्ने की फसल को लाभ 

बलरामपुर: बुधवार की भोर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश से गन्ना व सब्जी की फसलों को फायदा हुआ है। वहीं आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बादलों की आवाजाही जारी है। ज़िला मुख्यालय के पूरबटोला, खलवा, मेवालाल समेत कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। नगर के वीर विनय चौराहा पर जलभराव से लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी