रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज से छह लाख व नगर बसों में 12 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर पिछली बार की तुलना में आधे से भी कम महिलाओं ने किया सफर परिवहन पर दिखा कोरोना का साफ असर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 02:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 02:57 PM (IST)
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज से छह लाख व नगर बसों में 12 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज से छह लाख व नगर बसों में 12 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ का असर इस बार रोडवेज की निश्शुल्क सेवाओं पर साफ दिखा। पिछली बार की तुलना में आधे से कम महिलाओं ने सफर किया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने निर्देश पर रक्षाबंधन के मौके पर 8105 बसों का संचालन किया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि इसमें 6,49,379 माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गयी। 

रक्षाबंधन पर्व पर चार वषों का तुलनात्मक आंकड़ा

पर्व की तिथि- महिला यात्रियों की संख्या लाख में

03-08-2020 -6.49 15-08-2019-12.04 26-08-2018 -11.69 07-08-17 -11.16

नगर बसों में 12,246 महिलाओं ने किया सफर

जासं: सिटी बसों में रक्षाबंधन पर्व पर नगर बसों में 12,246 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया।शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए परिचालकों ने जब सीट से अधिक सवारियों को बैठने की अनुमति नहीं दी तो महिलाओं से कई जगह कहा-सुनी भी हुई। महिलाओं के साथ मौजूद पुरुषों का टिकट काटा गया। हालांकि इनकी संख्या कम रही। एमडी आरके मंडल ने बताया कि 13 से अधिक रूटों पर सौ बसों का संचालन किया गया।

नगर बसों में मुफ्त सफर का लाभ लेने वाली महिलाएं गोमती नगर डिपो 5889 दुबग्गा डिपो 6357 कुल संख्या-12246 पिछली बार-12481

chat bot
आपका साथी