Leopard Terror in Balrampur: बलरामपुर में नहर के पास मिला तेंदुए का शव, पांच लोग घायल; दहशत में ग्रामीण

Leopard Terror in Balrampur उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तेंदुए ने फैलाई दहशत। शौच के लिए खेत में गए लोगों पर तेंदुए ने किया हमला। रात में ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा सुबह शव बरामद। ग्रामीणों में मची अफरातफरी वन विभाग के अधिकारियों ने शुरू की छानबीन।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:33 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:33 PM (IST)
Leopard Terror in Balrampur: बलरामपुर में नहर के पास मिला तेंदुए का शव, पांच लोग घायल; दहशत में ग्रामीण
Leopard Terror in Balrampur: रात में ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा, सुबह शव बरामद।

बलरामपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार की रात तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। गांव निवासी बुधराम, उसके बेटे अनिल, मास्टर, छोटकऊ व प्रहलाद का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में चल रहा है। शनिवार सुबह गांव स्थित नहर के पास तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।

रात में ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा, सुबह शव बरामद:  मामला ललिया थाना क्षेत्र के सुगानगर लहेरी गांव के मजरे चैलहवा का है। बताया जाता है कि गांव निवासी मास्टर शुक्रवार की रात शौच के लिए खेत में गए थे। गांव के पश्चिम की ओर से तेंदुए ने आकर उस पर हमला बोल दिया। हल्ला-गोहार होने पर ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा। तेंदुआ भागता हुआ गांव के उत्तर की ओर गया, जहां मौजूद बुधराम पर हमलावर हो गया। उसे बचाने प्रयास में उसका बेटा अनिल, छोटकऊ व प्रहलाद भी घायल हो गया। रात में तेंदुए के आंतक के बाद सुबह उसका शव नहर के पास बरामद हुआ। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुधराम गंभीर रूप से जख्मी है। बरहवा रेंज के वन दारोगा वीर बहादुर सिंह व बनकटवा रेंज के अशोक गुप्त ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वन दारोगा ने कहा कि तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान हैं।

 

शहर में भी तेंदुए की दहशत : बीते मंगलवार को नगर के नीलबाग पैलेस में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। कुआंनो रेंज के अधिकारियों ने तेंदुए को कैद करने के लिए पैलेसे में पिंजरा लगाया है, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है। चार दिन बाद भी तेंदुए के पिंजरे में न आने से मुहल्लावासियों की नींद उड़ गई हैं। लोग अपने बच्चों व पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

chat bot
आपका साथी