बहराइच में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत वनग्राम भवानीपुर गांव निवासी किसान मंगलवार की दोपहर पिपरमिंट के खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही किसान चीखने लगा और जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 05:04 PM (IST)
बहराइच में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
बहराइच में बैरिकेडिंग के बावजूद दिनदहाड़े गांव में घुसे तेंदुए ने किसान पर किया हमला।

बहराइच, जेएनएन। वनग्राम भवानीपुर निवासी किसान पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने के लिए किसान तेंदुए से भिड़ गया। लगभग पांच मिनट संघर्ष चला। स्थानीय लोगों ने घायल किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा में इलाज के लिए भर्ती कराया। बैरिकेडिंग के बावजूद दिनदहाड़े गांव में तेंदुआ घुसने की घटना से लोगों में दहशत है।

खेत में सिंचाई कर रहा था युवक: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत वनग्राम भवानीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय किसान बंशीधर मंगलवार की दोपहर पिपरमिंट के खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही किसान चीखने लगा और जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। इस बीच तेंदुए और किसान में करीब पांच मिनट तक संघर्ष चला। चीखें सुनकर आसपास खेत में काम रहे लोग दौड़े।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किसान को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोग जख्मी किसान को तड़पता देख इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक के गर्दन, पैर और हाथ समेत शरीर के कई अंग जख्मी हुए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन रक्षक यमुना विश्वकर्मा ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी