बहराइच में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

बहराइच के कतर्नियाघाट के पास गोलहना गांव में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 07:29 AM (IST)
बहराइच में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
बहराइच में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

बहराइच, जेएनएन। जिले के कतर्नियाघाट से सटे एक गांव में खेत में काम करते समय ग्रामीण महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। 

यह है घटना 

घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा वन रेंज अंतर्गत सेमरहना (वन टागिया) जंगल के समीप बसे ग्राम गोलहना की है। शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे खेत में 32 वर्षीय खुशबू पत्नी अली रजा काम कर रही थी। इसी बीच  अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण उसे बचाने दौड़े तो तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। इससे पहले शुक्रवार की सुबह घर के बाहर बैठी पड़ोसी महिला लगभग 65 वर्षीय कलावती पत्नी राजाराम को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी